उन्होंने कहा कि राजिम माता की तपस्या के प्रभाव से यहां राजिमलोचन भगवान यहां विराजमान हैं!
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री दूधाधारी मठ एवं श्री शिवरी नारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों के साथ में बाजे -गाजे सहित भगवान कुलेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव की आराधना और पूजन किया। उसके बाद वे साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा आयोजित विशाल भोग भंडारा में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन प्रसाद वितरण किया। समिति द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। राजेश्री महन्त जी महाराज ने इस अवसर पर अपने आशीर्वचन संदेश में साहू समाज के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि भक्तिन राजिम माता के तप तपस्या के प्रभाव से भगवान राजिमलोचन यहां विद्यमान हैं! आप सभी बड़े भाग्यशाली हैं, जो उनके वंश में उत्पन्न हुए हैं! आप लोग सभी श्रद्धालुओं को भगवान का प्रसाद खिलाकर पुण्य के भागी बन रहे हैं। भगवान राजिमलोचन की कृपा आप सभी के परिवार के ऊपर निरंतर बनी रहे, आप धर्म के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहें, यही शुभकामना तथा बधाई है!
इस कार्यक्रम में राजेश्री महन्त जी महाराज के साथ राघोबा महाड़िक, अनिल तिवारी, ठाकुर चंद्रभान सिंह, ठाकुर महेश सिंह, ठाकुर महेंद्र सिंह, समिति के संरक्षक द्वय भुनेश्वर साहू एवं डॉ. रामकुमार साहू, समिति के अध्यक्ष लालाराम साहू, मार्गदर्शक पं. घनश्याम प्रसाद साहू, पुरुषोत्तम मिश्रा, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, रामप्रिय दास जी, हर्ष दुबे सहित साहू समाज के हजारों गणमान्य उपस्थित थे।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva