March 24, 2024   gpsahu



आ रही है संत माता कर्मा के कर्मयोग पर आधारित धार्मिक फिल्म "मेरी मां कर्मा"

इस फिल्म में एक हजार साल पूर्व के भारत के इतिहास का दिग्दर्शन होगा

इंतजार की घड़ियां अब समाप्त होने को है। एक लम्बी प्रतीक्षा के बाद तैलिक वंश की आराध्य माँ कर्मा देवी के जीवन पर आधारित धार्मिक फिल्म "मेरी माँ कर्मा" 5 अप्रैल 2024 कर्मा जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर सभी सिनेमाघरों में प्रसारित होगी।

हम सभी सामाजिक जनों का भी दायित्व है कि हम घर घर यह संदेश पहुंचाएं। अधिक से अधिक समाज जन अपने परिवार व मित्रो के साथ फ़िल्म अवश्य देखें व निर्माता निर्देशक का हौसला अफजाई करे, जिन्होंने कठिन परिश्रम कर फ़िल्म का निर्माण किया।

पॉपकॉर्न फ़िल्म टीम को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं!

पॉपकॉर्न फ़िल्म की पूरी यूनिट की मेहनत निश्चित रंग लाएगी और फ़िल्म सफलता के पायदान को छुएगी।

श्री डी एन साहू जी और श्री यू के साहू जी ने फ़िल्म बनाकर अपना कर्तव्य पूरा किया है, अब हमें फ़िल्म को सफल मूवी की कतार में खड़ा कर अपना दायित्व निभाना है..! जय माँ कर्मा !


*निवेदिका : देवी भूमिका जी भागवताचार्य

राष्ट्रीय स्टार प्रचारक "मेरी मां कर्मा फिल्म"

संपर्क 97705208848 /962741911

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva