March 27, 2024   gpsahu



मेरी मां कर्मा फिल्म को सपरिवार देखने आइए: नारायण लाल साहू प्रदेश प्रभारी छग एवं राष्ट्रीय स्टार प्रचारक

रायपुर छत्तीसगढ़ के अंबुजा मॉल, सिटी सेंटर मॉल एवं प्रभात टॉकिज में प्रदर्शित होगी मेरी मां कर्मा फ़िल्म

तैलिक वंश की आराध्य संत माता कर्मा के जीवन पर आधारित "मेरी माँ कर्मा" फ़िल्म *5 अप्रैल 2024* को राष्ट्रीय स्तर पर सभी सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित होगी।


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अंबुजा मॉल, सिटी सेंटर मॉल और प्रभात टाकीज में 05 अप्रेल को यह फिल्म प्रदर्शित होगी!


इस शुभ अवसर पर हम सभी सामाजिक बन्धुओ का दायित्व है कि हर घर यह संदेश पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक समाजजन अपने परिवार व मित्रो के साथ फ़िल्म अवश्य देखें व निर्माता निर्देशक का हौसला अफजाई करे, जिन्होंने कठिन परिश्रम कर इस ऐतिहासिक फ़िल्म का निर्माण किया।


 पॉपकॉर्न फ़िल्म इंडस्ट्री की पूरी टीम को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं!


फ़िल्म की पूरी यूनिट की मेहनत निश्चित रंग लाएगी और फ़िल्म सफलता के पायदान को छुएगी। 


कसडोल छग निवासी डॉ डी एन साहू और श्री यू के साहू जी ने फ़िल्म बनाकर अपना कर्तव्य पूरा किया है, और अब हमें फ़िल्म को सफल मूवी की कतार में खड़ा कर अपना दायित्व निभाना है..!


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने भी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मेरी मां कर्मा फिल्म को देखने की अपील की है!

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva