March 28, 2024   gpsahu



भिंभौरी सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम में 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन

मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण है गायत्री परिवार का लक्ष्य

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण और मार्गदर्शन में आयोजित 4 दिवसीय कार्यक्रम के शुभारंभ में आज 28 मार्च की सांध्यवेला में मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के शुभ अवसर पर प्रज्ञापीठ हेतु भूमि दान करने वाले भिंभौरी निवासी स्व. कमालुद्दीन खान के नन्हे बेटे रहमान खान का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया।


कल ब्रह्म मुहूर्त में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रज्ञा पुत्रों, प्रतिनिधियों के कर कमलों द्वारा नवनिर्मित गायत्री प्रज्ञापीठ भिंभौरी में विशेष पूजा अर्चना, ध्यान साधना, दस स्नान, हवन आदि के पश्चात आदिशक्ति गायत्री माता की दिव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होगी।

उसके पश्चात प्रातः 8:00 से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न किया जाएगा। यज्ञ के साथ साथ विविध संस्कार भी सम्पन्न किए जाएंगे।


कार्यक्रम के संयोजक श्री छोटूराम वर्मा ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण के उद्देश्य से किया जा रहा है।


शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि आचार्य परमेश्वर साहू जी ने कहा कि जिस घर में नारी शक्ति का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। यह हमारा परम सौभाग्य है कि हमें मानव का श्रेष्ठ जीवन प्राप्त हुआ है! ईश्वर की उपासना, जीवन की साधना और मानव समाज की सेवा (आराधना) करके अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं।


इस आयोजन में छग के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजनांदगांव क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय और पंडरिया क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा सहित अनेक गणमान्य लोगों के भाग लेने की संभावना है।  इस आयोजन को सफल बनाने में गायत्री गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंजाखार पोंड़ी तहसील बोड़ला के संचालक मंडल के पदाधिकारी गण शत्रुहन वर्मा, गंगाराम साहू, हरीश कुमार साहू, रामदयाल साहू, जयचंद वर्मा, भागीरथी साहू, पप्पू राम साहू, राजाराम वर्मा, खुमान कश्यप, सुखराम पटेल, मनोज वर्मा, महिला सदस्य श्रीमती सरस्वती साहू, कुमारी साहू, कुमारी प्रज्ञा साहू, रूपाली साहू, गायत्री शक्तिपीठ कवर्धा के ट्रस्टी गण सालिक राम डडसेना, गोपेश्वर कुमार वर्मा, रामसनेही कलिहारी, गायत्री परिवार छुईखदान की वरिष्ठ दीदी रोहिणी जंघेल, गायत्री परिवार सहसपुर लोहारा से रविंद्र अग्रवाल, पूर्वा साहू सहित महिला मंडल की बहने, भिंभौरी के मंदिर प्रबंधन समिति के ट्रस्टी/ समन्वयक छोटूराम वर्मा सह समन्वयक शालिक राम कुंभकार, भूमि दानदाता स्व. कमालुद्दीन खान के सुपुत्र रहमान खान, कार्तिक राम सिन्हा, कपिल दास मानिकपुरी, छन्नू निर्मलकर, कपिलदास मानिकपुरी, सोहन कुमार सिन्हा, श्रीमती गायत्री वर्मा, श्रीमती श्वेता वर्मा, श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव, श्री केशरी साहू, धनीराम वर्मा, झूला राम साहू, लाखी चंद पटेल, अधारी राम साहू, शिवराम कुंभकार, परमेश्वर सिन्हा सहित संरक्षक गण मोहमद वकील, मनहरण बंजारे, जय प्रकाश कुंभकार, झंगला वर्मा का विशेष सहयोग मिला है।


Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva