लोक सभा चुनाव हो रहा है और हम पांच बरस में एक बार पुनः मतदान करने वाले हैं ताकि बेहतर सरकार चुनी जा सकें।
अफसोस! आज कोई भी पार्टी शिक्षा और स्वास्थ्य आदि मौलिक अधिकार पर चर्चा नही करतीं, बल्कि इधर उधर की बाते कर मतदाताओं को भ्रमित करती हैं; वह भी सिर्फ चुनाव जीतने तक..!
आज शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधित संस्थाओं को कुछ निजी हाथों को सौंपा जा रहा है।
आपको अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए गांव से शहर की ओर पलायन करना पड़ रहा है और खर्च का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
शिक्षा एक ऐसा हथियार है जो आगे ले जा सकता है।
धूमिल छाया फाउंडेशन आपसे आग्रह करता है कि जब आपके पास कोई भी वोट मांगने आए, तो आप अपने उम्मीदवार से यही सवाल पूछना कि शिक्षा और स्वास्थ्य का क्या हुआ साहब ?
मूलभूत सुविधाओं पर सवाल जरूर खड़ा किया जाना चाहिए!
आपका साथी
रामबहोर साहू
धूमिल छाया फाउंडेशन
मो. 09810699477
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva