April 05, 2024   gpsahu



युगों के बाद उस अद्भुत क्षण को परदों पर देख पाएंगे.. जब भक्त शिरोमणि मां कर्मा ने परमात्मा श्री कृष्ण जी का साक्षात्कार किया था

कर्मा जंयती पर रिलीज़ हो रही है "मेरी मां कर्मा" धार्मिक फ़िल्म

आज दिनाँक 5 अप्रैल को कर्मा जयंती के शुभ अवसर पर पूरे देश में एक साथ रिलीज हो रही डॉ डी एन साहू जी एवं श्री यू के साहू जी द्वारा निर्मित हिन्दी धार्मिक फिल्म मेरी माँ कर्मा का बिलासपुर के 36 सिटी माल सिनेमा मे 11:00 बजे सुबह पहला शो शुरू हो रहा है l


 इस पहला शो को सुनहरा यादगार बनाने के लिए जितने भी दर्शक इस फिल्म को देखने आयेंगे, उनको इस फिल्म के स्टार प्रचारकों द्वार सबसे पहले तिलक लगाकर अभिनंदन और उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा, तदुपरांत वे लोग सिनेमा हॉल मे प्रवेश करेंगे और अपने आरक्षित सीट पर बैठकर फिल्म देखेंगे l फिल्म छूटने के बाद प्रसाद के रूप मे खिचड़ी का वितरण भी किया जाएगा। 


चूंकि माल के अंदर खिचड़ी बांटने के लिए अनुमति नहीं मिला!


अतः माल के बाहर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाएगा!


अतः जिन लोगों ने मेरी माँ कर्मा फिल्म देखने के लिए अपना अपना टिकट आरक्षित करा लिया है और जिन्होंने टिकट पहले से आरक्षित नहीं कराया है, उनसे विनम्रता पूर्वक निवेदन है कि समय से पहले अपना टिकट खरीदकर हर हॉल में  सुबह 10.15 तक 36 सिटी माल दूसरी मंजिल स्थित सिनेमा घर पहुंच जाएं ताकि समय पर निर्धारित कार्य संपन्न हो सके! 


आज का यह दिन अविस्मरणीय दिन होगा जब हम अपनी कुल देवी माँ कर्मा की जीवनी, उनकी त्याग, तपस्या और अपनी तेली कुल के लिए किए गए कार्यों को अपनी आंखों से फिल्म के माध्यम से देखेंगे! 


यह सुखद पल हम सबके लिए लाए हैं हमारे फिल्म निर्माता आदरणीय डॉ डी एन साहू जी एवं श्री यू के साहू जी.... I इनकी परिकल्पना और माँ कर्मा के बारे में अभी तक सुनी हुई जानकारी को फिल्मांकन कर हम सब के बीच कर्मा जयंती के शुभ दिवस पर फिल्म के माध्यम से देखने का सुखद अवसर मिल रहा है, बहुत बड़ी बात है !


फिल्म के आदरणीय दोनों निर्माताओं एवं उनकी पूरी फिल्म यूनिट के टीम का बहुत बहुत आभार और नेक काम के लिए साधुवाद !


आज सिनेमा घर ही एक मंदिर के रूप मे होगा और उसमे माँ कर्मा की अपनी जीवन लीला होगी जिसे हम सभी लोग एक साथ देख सकेंगे।

आप सभी का साथ मिलकर माँ कर्मा की जीवनी को अपने आखों से देखना कितना सुखद पल होगा, सोचकर पूरा मन मस्तिष्क रोमांचित हो रहा है !


कर्मा जयंती के शुभ अवसर पर आप सभी लोगों को बहुत बहुत बधाई और मंगल शुभ कामनाएँ. माँ कर्मा आप सभी की हर मनोरथ पूरी करे और अपनी कृपा दृष्टि हमेशा अपनी तैलिक जाति पर बनाए रखे, इन्हीं मंगल कामनाओं के साथ आप सभी को प्रणाम!

जय माँ कर्मा

राम कृष्ण साहू राष्ट्रीय स्टार प्रचारक

हिन्दी धार्मिक फिल्म मेरी माँ कर्मा एवं फिल्म पर्यवेक्षक 36 सिटी माल, बिलासपुर


रामकृष्ण साहू डी - 4, सी के आवास कॉलोनी अशोक नगर चौक सरकंडा बिलासपुर, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ 495006

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva