April 06, 2024   gpsahu



मेरी मां कर्मा फ़िल्म बिलासपुर के 36 मॉल में रिलीज़ हुई

सैकड़ों लोगों ने फिल्म का लुत्फ उठाया.. कहा कि जीवन धन्य हो गया..

माता कर्मा के जीवन पर आधारित यह हिंदी फिल्म आल इंडिया रिलीज के साथ 36 सिटी माल बिलासपुर में सुबह 11:00 बजे रिलीज हुआ। फिल्म समाप्ति के बाद सिटी माल के बाद परम्परागत भोग खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया।


  श्री राम कृष्ण साहू, राष्ट्रीय स्टार प्रचारक, बिलासपुर ने बताया कि फिल्म को देखने के लिए सुबह से ही बिलासपुर के विभिन्न समाज से संभ्रांत नागरिक, डाक्टर, इंजीनियर, वकील, व्यापारी और अधिकारियों सहित अन्य पड़ोसी जिले के दूर दराज ग्रामीण इलाकों से लोगों की अपार भीड़ थी. 


फिल्म देखने के लिए हॉल मे प्रवेश से पहले फिल्म के महिला स्टार प्रचारकों द्वारा दर्शकों का माथे में टीका लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. आज सैकड़ो सर्व सामाजिक लोंगों ने आज फिल्म रिलीज के प्रथम दिन“मेरी माँ कर्मा" फिल्म का आनंद लिया। वहीं लोंगों ने बताया कि इस फिल्म में माँ कर्मा माता से जुड़ी हर वो पहलू का फिल्मांकन किया गया हैं, जो कि कर्मा माता ने सर्व सामाज को आगे बढ़ाने के लिए काम किया। साथ ही साथ भागवत गीता और भगवान कृष्ण के प्रति माता की श्रद्धा -भक्ति और उनके प्रेम को भी फिल्माया गया है। 


इस फिल्म के माध्यम से फिल्म निर्माता ने सर्व समाज को संगठित कर समाज को आगे बढ़ने जागरूक करने का प्रयास किया गया है। नई पीढ़ी के लिए यह फिल्म ईश्वर के प्रति आस्था और अध्यात्म के प्रति जागरुकता का संदेश लेकर आई है। फिल्म देखकर समाज के लोगों ने कहा कि हम  सौभाग्यशाली हैं कि जिस अपनी कुल देवी कर्मा की जीवनी को पहले पढ़ा करते थे, आज उनकी जयंती दिवस पर फिल्म के माध्यम से साक्षात देखने को मिला. फिल्म में सभी कलाकारों ने अपनी भूमिका बेहद संजीदगी के साथ निभाया है । "मेरी माँ कर्मा" के गीत और संगीत तथा संवाद बहुत ही सुन्दर और कर्ण प्रिय हैं।


आज के इस अविस्मरणीय अवसर पर फिल्म निर्माता श्री डी एन साहू जी एवं यू के साहू जी विशेष रूप से सिनेमा हॉल मे दर्शकों के साथ फिल्म देखने का आनन्द लिए, वहीं प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बृजेश साहू, जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री तिलक राम साहू जी, काशी साहू, डॉ. के के साव, विनोद साहू, बंटी साहू, राम शरण साहू, रवि वीर साहू  जितेंद्र साहू, बच्चा राम साहू, घनश्याम साहू, ताराचंद साहू और गंगा साहू सहित साहू समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


 आज के इस स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने मे फिल्म के जिला प्रचारक अन्नु साहू, श्यामा साहू, प्रमिला साहू, सरिता साहू, सोनिया साहू, सरोज साहू, वंदना साहू, राम कुमार साहू आदि का सराहनीय सहयोग रहा।


Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva