कोरबा 5 अप्रैल/ कोरबा नगर में माँ कर्मा जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । इस जयंती के पावन अवसर पर धार्मिक फ़िल्म "मेरी माँ कर्मा" का भी शुभारंभ कोरबा के पालम मॉल में हुआ !
इस अवसर पर कोरबा के श्री लक्ष्मी नारायण साहू प्रांतीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्तर प्रचारक, श्री गोपाल कृष्ण साहू समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्टार प्रचारक, श्रीमती सावित्री साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष, साहू संघ एवं राष्ट्रीय स्टार प्रचारक, श्रीमती सविता साहू, उपाध्यक्ष कोरबा साहू जिला साहू संघ एवं जिला स्टार प्रचारक, श्री मुरीत राम साहू वरिष्ठ समाजसेवी एवं स्टार प्रचारक, श्रीमती लता साहू जिला स्टार प्रचारक, श्री संतोष मरकाम जिला स्टार प्रचारक, ज्योतिष श्री विनोद राठौर स्टार प्रचारक, श्री दिनेश कुमार साहू एलआईसी एसोसिएट कोरबा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे !
लोगों को फिल्म बहुत अच्छी लगी, जितने लोगों ने फिल्म देखी सभी को पसंद आया ! कुछ लोगों ने कुछ और जोड़ने की बात कही, जैसे भारत भ्रमण के दौरान जगन्नाथ पुरी की कहानी और हाथी और तालाब को भी दिखाया जाता।
विश्वास है मेरी मां कर्मा फिल्म हिट होगी और जल्दी ही इसका पार्ट 2 बनेगा।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva