साहू समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि माता कर्मा के जीवन पर आधारित प्रेरणादायी हिंदी फिल्म मेरी मां कर्मा का 5 अप्रैल से पूरे देश के सिनेमाघरों में प्रदर्शन किया जा रहा है।
कोरबा में यह फिल्म पॉम मॉल में लगी है, जिसे जिला साहू समाज के महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय महिलाएं देखने पहुंचीं और माता कर्मा की जयकारों से गुंजायमान कर दिया।
इसमें कोरबा पुरानी बस्ती, काशीनगर, बुधवारी के अलावा ग्राम गुमिया, प्रेमनगर, सर्वमंगला नगर की महिलाएं शामिल थीं। जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती देवकी साहू, संयोजिका श्रीमती लखनी साहू, श्रीमती मेमिन साहू, श्रीमती रजनी साहू, श्रीमती बिंदा साहू ने समस्त महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं अन्य समाज की महिलाओं को भी माता कर्मा की जीवनी से अवगत कराते हुए फिल्म देखने प्रेरित करने का आग्रह किया गया।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva