April 29, 2024   gpsahu



जागृति सार्वा ने मां के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की!

मां की गोद में है स्वर्ग का सुख और आत्मा की शांति..

मेरी मां 


"मां" वो वरदान है जिसमें समाई है सृष्टि सारी ! 

आंख के तारे हैं हम, गुड़िया राजदुलारी !!

मां के हृदय में है ममता विशाल, 

प्यार और कोमल स्पर्श पाकर 

हम हो गए निहाल । 

मन महकता है तुम्हारे होने से 

तुम न हो तो अकेलापन दौड़ता है मुझे खाने को ।।

तुम्हारे आंचल में है स्वर्ग का सुख,

दूर हो जाती है उदासी 

भूल जाती हूं सारे "दुख - दर्द", 

अपनी हर परेशानी ।

याद है मुझे अगर गिर पड़ी तो 

तुम्हारा वो झट से थाम लेना मेरा हाथ ,

 जन्म जन्मांतर का है मां हमारा  साथ ।

मेरी पीड़ा में तुम्हारा सिसकना, कराहना

मेरी खुशी के हर पल में सहृदय खिलखिलाना ।

बन जाती है मरहम तुम्हारी बोली !

तुम्हारे सहलाते ही मेरे बदन की ।

 ओ मां ! कितने कष्ट सह तुमने लाया मुझे इस संसार में ,

कभी हटी नहीं अपने फर्ज से।

किस तरह उऋण हो पाऊंगी तुम्हारे इस कर्ज से ।।


बस इतनी है ख्वाहिश हर जन्म मिले 

तुम्हारे आंचल की छांव, मुझे आशीष दो । 

मां बेटी का हमारा प्यारा रिश्ता मेरा नसीब हो, मुझे आशीष दो । 

 खुश नसीबी है मेरी, आज कहती हूं एक बात 

किस्मत से मिली मुझे मां जैसी अनमोल सौगात!



श्रीमती जागृति सार्वा "श्रद्धा " 

शिक्षिका एवं साहित्यकार भिलाई  छग


 जीवन परिचय 

साहित्यकार का नाम - श्रीमती जागृति सार्वा "श्रद्धा "

पिता का नाम - स्व. श्री जवाहर लाल साहू 

माता का नाम - श्रीमती सुभद्रा साहू

जन्म भूमि - खैरतराई, बालोद 

पति का नाम - श्री रामखिलावन सार्वा

बच्चे पुत्र - गर्वांश सार्वा 

पुत्री - उज्जवला सार्वा 

जन्म तिथि -01/07/1980

शिक्षा - एम.ए., बी.एड., बी.लिब, पीजीडीसीए 

प्राप्त सम्मान  :-

1. साहू समाज रामनगर, महिला अध्यक्ष .

2. साहू मित्र सभा, साहित्य प्रकोष्ठ, उपाध्यक्ष.

3. दाऊ उत्तम सिंह साव सम्मान -  स्व. श्री ताराचंद साहू जी द्वारा  कुथरेल ( दुर्ग ) - 2007.

4. हिरोंदी बाई सम्मान, साहू मित्र सभा, भिलाई नगर - 2014.

5. छत्तीसगढ़ कुर्मी समाज दुर्ग द्वारा सम्मानित.

6.महात्मा ज्योतिबा फुले  शिक्षा क्रांति अवार्ड, धमतरी - 2020.

7. कला परंपरा - कला बिरादरी - कला रत्न सम्मान.

8. स्वर सुधा सम्मान, अंजोरा - 2020.

9. देव बलौदा महोत्सव में  सम्मान.


पता - शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, रामनगर  मुक्तिधाम, भिलाई (दुर्ग)

मोबाइल नंबर - 7898253469

ईमेल पता - jagreetisahu2534@gmail.com

संदेश: मौलिक रचनाओं से विचारों की अभिव्यक्ति .

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva