पृथ्वी ग्रीन कॉलोनी निवासी राजेश कुमार लहरे के निवास जोरबा बुद्धा में बैसाख बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध के जीवन संदेश, विचार व विपश्यना योग और शिक्षा पर आधारित परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत आचार्य पदम राज बघेल व आचार्या श्रीमती रितु पांडेय ओशोधारा तथा मुख्य वक्ता भीमोत्सव समिति मुंगेली के कृष्ण कुमार नवरंग रहे।
आयोजन की शुरुआत अखंड भारत सहित विश्व में प्रकाशवान महात्मा बुद्ध के मूर्त रूप में विराजमान को माला गुलाब की पंखुड़ियों से पहनाकर किया। तत्पश्चात खीर प्रसाद का वितरण किया गया।
कॉलोनी निवासियों के उदबोधन के साथ मुख्य वक्ता कृष्णकुमार नवरंग ने बुद्ध के जीवन, घटित घटनाएं व संदेश, विचार, योग, पराक्रम, महात्मा बनने की चरितार्थ जीवन महान प्रतापी राजा से साधु वेश धारण कर गृह त्याग, सत्य की खोज, अष्टांगिक मार्ग को बता उनके संदेश को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। कार्यक्रम में ओशोधारा के आचार्यों द्वारा महात्मा बुद्ध के संदेश विचार, विपश्यना योग के नियमों से शरीर की साधना निरोगी स्वस्थ शरीर के निर्माण में शान्ति की भूमिका पर चर्चा उपरांत योग साधना कराई गई।
कार्यक्रम में दिनेश घोषले, श्रीमती अनारकली भास्कर विवेक गोविंद, नेमीचंद भास्कर, वकील राजा कोसले, बसंत बंजारे, हेमू साहू, जयकिशन महिलांग, सनत बंजारे ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विजय मारखंडे ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के आयोजक राजेश कुमार लहरे ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकमल गेंदले, अमित सागर, रोहित डिंडोरे, देवगन जी, नितिन सोनी, दिलीप जाटवर, एच् डी डहरिया आदि गणमान्य सहित महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ो लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva