June 09, 2024   gpsahu



राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन 12, 13 और 14 जून को

पांच गुठली लाओ एक आम ईनाम में पाओ. आमों की प्रदर्शनी, परिचर्चा और प्रतियोगिता भी

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय उद्यानिकी विभाग एवं प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में "राष्ट्रीय आम महोत्सव" का आयोजन 12, 13 एवं 14 जून को इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय जोरा, रायपुर में किया जा रहा है।


यहां "प्रकृति की ओर" सोसायटी द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल पर प्रति व्यक्ति आम की 5 गुठलियां लाने पर 1 आम गिफ्ट स्वरुप दिया जाएगा। 

13 जून गुरुवार को आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता एवं 14 जून शुक्रवार को स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।


प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अध्यक्ष, प्रकृति की ओर सोसायटी के मोहन वर्ल्यानी से मो. 9827140470 से संपर्क किया जा सकता है।

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva