राजनांदगांव/ ग्राम भरदाकला में सुप्रसिद्ध मानस व्याख्याकार, तबला वादक, गायक एवं कवि स्व. एम. आर. यादव की स्मृति में कामता प्रसाद सिन्हा, संचालक, सत्यम शिवम् सुंदरम् मानस परिवार भरदाकला एवं यादव परिवार द्वारा ब्रह्म विचार मानस संगोष्ठी एवं सांगीतिक श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा के पूर्व सांसद एवं मानस मर्मज्ञ मोहन मंडावी एवं गुंडरदेही के विधायक एवं सुप्रसिद्ध लोककलाकार कुंवर सिंह निषाद की खास उपस्थिति रही। मोहन मंडावी ने कहा कहा कि यादव जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे मानस के विद्वान टीकाकार के साथ ही एक अच्छे तबला वादक थे। कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि एम. आर. यादव जी एक अच्छे लोक कलाकार, गायक तो थे ही, वे एक अच्छे इंसान भी थे।
तुलसी मानस प्रतिष्ठान्न के प्रांतीय अध्यक्ष गोपाल वर्मा ने कहा कि यादव जी एक सुलझे हुए शख्स थे। वे सरल, सहज एवं सरस व्यक्तित्व के धनी थे। मानस मंजूषा के संपादक एवं साहित्यकार जगदीश देशमुख ने अपनी भावांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यादव जी मानस के क्षेत्र में बालोद जिले के पितामह थे। मानस मंचों में वे अपनी एक विशिष्ट व्याख्या शैली से जनमानस में अमिट छाप छोड़ने में सफल रहे । यादव जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सुरेश शर्मा पांडुका, हृदय राम सोरी कांकेर, प्रमोद जैन गुंडरदेही, बृजेश चंद्राकर, चिमन देशमुख, क्रांति भूषण साहू, चिमन देशमुख, सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण कुमार तिवारी, मानस व्याख्याकार त्रेता चंद्रकार, लिलार सिन्हा तुलसी मानस प्रतिष्ठान्न जिला ईकाई राजनांदगांव के अध्यक्ष पोषण शुक्ला, व्याख्याकार अचल वैष्णव, व्याख्याकार तामेश्वर प्रसाद साहू सम्मिलित हुए। सभी लोग यादव जी की सरलता एवं सहजता से अभिभूत थे। उन्होंने कहा कि यादव जी ने अपनी प्रतिभा से पूरे छत्तीसगढ़ में भरदाकला का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विभिन्न मानस मंडलियों की प्रस्तुति के साथ ही छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार चैतराम साहू, महादेव हिरवानी, विष्णु कश्यप, जसवंत कुमार चतुर्वेदी, दामिनी साहू, हेमलता साहू, अंकिता सुमन साहू शामिल रहे, वहीं कवियों में गीतकार प्यारेलाल देशमुख ओमप्रकाश साहू अंकुर, केशव राम साहू, हेमंत देवांगन ने अपनी गीतों एवं कविताओं के माध्यम से यादव जी को अपनी भावांजलि अर्पित की। इस अवसर पर तुलसी मानस प्रतिष्ठान ब्लॉक इकाई राजनांदगांव के अध्यक्ष चिंता हरण पटेल, डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रामखिलावन दुबे, छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष पोषण कुमार शुक्ला, पुष्पा सिन्हा, योगेश सार्वा, राकेश साहू, गणेश गजपाल, देवेंद्र हिरवानी, आलोक भट्टाचार्य, मानसिंह पटेल, गिरधारी साहू, मोहन नेगी, श्रीमती चंद्रिका सिन्हा, बलराम साहू, मनहरण वर्मा, अजय हरमुख, पीला राम शर्मा, भोजन प्रसाद अवस्थी, भूपेश तिवारी, सुकृत दास साहू, राम राजेश, विजेंद्र कुमार साहू, चुरामन पटेल, भीखम लाल साहू, भीखम देशमुख, पिलेश्वर देशमुख, रोशन लाल साहू, होमलाल, कोमल गंधर्व, भूपत कलिहारी, बाला राम साहू, खोरबाहरा साहू, टालक देवांगन, परदेशी विश्वकर्मा, नूतन यादव, दुखित यादव, जितेश्वरी साहू, मैना निषाद, अमर दास साहू, अभिषेक साहू, यादव जी राजनांदगांव सहित बड़ी संख्या में तुलसी मानस प्रतिष्ठान्न से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों, लोककलाकारों, साहित्यकारों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।
इस वृहद कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन चुनेश्वर साहू संयोजक, हिमांचल प्रसाद साहू, देवलाल सिन्हा, हितेन्द्र साहू और पिलेश्वर देशमुख ने किया एवं धन्यवाद व्यक्त कामता प्रसाद सिन्हा, संचालक सत्यम् शिवम् सुंदरम् मानस परिवार भरदाकला ने किया।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva