July 08, 2024   gpsahu



हाकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर हैं नीरू यादव..

नीरू यादव नारी सशक्तिकरण की जीती जागती मिसाल है

हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर सरपंच नीरू यादव ने अपनी ग्राम पंचायत की बच्चियों को सशक्त बनाने के लिए एक हॉकी टीम बनाई और अदित्री फाउंडेशन aaditrifoundation NGO से एक पर्सनल कोच की व्यवस्था की। एक मैदान तैयार करवाया और रोजाना बच्चियों को अभ्यास करवाया। 

इसके साथ ही, उनके घरवालों को मनाया कि वे बच्चियों को हॉकी ड्रेस (शॉर्ट कपड़े) पहनने की अनुमति दें, ताकि वे स्वतंत्र रूप से खेल में भाग ले सकें। 

इस पहल से न केवल बच्चियों का आत्मविश्वास बढ़ा बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर भी मिला। 

नीरू यादव कहती हैं कि यदि उनके प्रयासों से लड़कियों का शारीरिक और मानसिक विकास प्रोत्साहित हुआ, तो वे जीवन में अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

नीरू यादव राजस्थान के झुंझनू जिले के लांबी अहीर गांव की सरपंच हैं और महिला सशक्तिकरण की जीती जागती मिसाल हैं। बहनें उनसे प्रेरणा अवश्य लें ! नीरू यादव ने जनता का विश्वास जीत नया कीर्तिमान स्थापित किया है !


#neeruyadav #hockywalisarpanch #hockyindia #game  

#jhunjhunu #rajasthan #india


फेसबुक से साभार.

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva