July 10, 2024   gpsahu



संभागीय खेल प्रतिगोगिता आयोजित: 31 केन्द्रीय विद्यालय के 193 खिलाड़ी भाग ले रहे, 11 जुलाई को होगा समापन

खेल जीना सिखाता है : एम भार्गव असिस्टेंट कलेक्टर दुर्ग


दुर्ग 10 जुलाई/ केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में 53 संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता कल से शुरू हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ एम. भार्गव असिस्टेंट कलेक्टर दुर्ग ने किया। प्राचार्य उमाशंकर मिश्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी छात्रों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर खेल शिक्षक सुरेश कुमार के निर्देशन में योगेंद्र यादव खिलाड़ी छात्र ने सामूहिक परेड का नेतृत्व किया। खिलाड़ी छात्रों ने सामूहिक परेड के द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. राखी श्रीवास्तव एवं बिंदु शिव राजन ने किया। 


मुख्य अतिथि एम भार्गव ने कहा -शिक्षा तभी सफल है जब व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास साथ -साथ हो। खेल सिर्फ खेल नहीं है उसके साथ मूल्य छिपे हुए हैं अनुशासन और कड़ी मेहनत छिपी हुई है। मैं भी क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलने वाला छात्र रहा हूं। उन्होंने कहा केंद्रीय विद्यालय में आकर उन्हें लगा कि वे अपने घर आ गए हैं क्योंकि उन्होंने केंद्रीय विद्यालय आदिलाबाद में पढ़ाई की है। 


प्राचार्य उमाशंकर मिश्र ने कहा -खेल जीत हार से बढ़कर स्वयं को साबित करने और जानने का अवसर है। सच्चा खिलाड़ी हार को भी स्वीकारना जानता है। इसीलिए सच्चे खिलाड़ी कभी हारते नहीं है। उन्होंने मुख्य अतिथि एम भार्गव से अनुरोध किया कि वे कभी विद्यालय में आकर के विद्यालय में पढ़ने वाले ढाई हजार विद्यार्थियों को संबोधित करें, जिससे उन्हें उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा मिले। 

कार्यक्रम के आरंभ में योगासनों और रंगारंग नृत्य व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई।

केंद्रीय विद्यालय की सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने बास्केट बॉल मैच का शुभारंभ कराया। पहला मैच कोरबा एवं जशपुर के बीच हुआ। इस मैच में जशपुर विजयी रहा। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कहा -जो खेलना जान लेता है वह जिंदगी में कभी गिव अप नहीं करता या हारता नहीं है। खेल भावना हमारे असल जिंदगी में भी होनी चाहिए। जीवन उतार चढ़ाव हार जीत सुख -दुख का नाम है खेल भावना इन सब का सामना करने तथा उनके साथ जीना सिखाती है। प्राचार्य भुवनेश्वरी जी ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। डॉ. अजय आर्य ने कहा -मेहनत और पसीने से जो लिखते हैं इरादों को उनके मुकद्दर में कभी कोरे पन्ने नहीं होते।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं भार्गव ने विद्यालय में सिंदूर के पौधे का पौधारोपण भी किया। 

उपप्राचार्य श्रीमती पुष्पा बड़ा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva