बेमेतरा, 18 जुलाई/ ऑनलाइन भुंईया में हो रही गंभीर समस्याओं के 32 बिन्दुओ के निराकरण नहीं होने एवं विगत वर्षो की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ पिछले 11 दिन से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। इनकी मांगें हैं: 1. वेतन विसंगति दूर किया जावे. 2. वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति किया जावे. 3. संसाधन एवं भत्ते. 4 स्टेशनरी भत्ता. 5 अतिरिक्त हल्के का भत्ता 50 प्रतिशत हो. 6 पटवारी भर्ती हेतु योग्यता स्नातक किया जावे. 7 मुख्यालय बाध्यता समाप्त हो. 8 बिना विभागीय जाँच प्राथमिकी दर्ज नहीं किया जावे. 9 सारंगढ़ में बिना वजह निलंबित पटवारी उमेश कुमार पटेल को बहाल किया जावे.
बता दें कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ के 5000 से अधिक सदस्य बेमेतरा जिला सहित अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। बेमेतरा में जय स्तम्भ चौक तहसील कार्यालय बेमेतरा के पास जिला के राजस्व पटवारी भारी संख्या में आंदोलन पर बैठे हुए हैं।
हड़ताल के चलते राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर असर पड़ रहा है। सरकार के राजस्व पखवाड़ा सहित किसान को ऋण, खाद और बीज लेने मे असुविधा हो रही है। विद्यार्थियों को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित राजस्व संबंधी मामले जैसे नामांतरण, फौती, बटवारा, रजिस्ट्री के हजारों प्रकरण लंबित हैं। आज तक सरकार द्वारा कोई वार्ता की पहल नहीं की गई है, वहीं राजस्व सचिव ने मांगों को और भुंईया को लेकर प्रांतीय प्रतिनिधियों से सकारात्मक चर्चा अवश्य की है, लेकिन समाधान कब होगा, इसमें अनिश्चिता बनी हुई है।
प्रान्ताध्यक्ष भागवत कश्यप ने कहा है कि ज़ब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती, हड़ताल अनवरत जारी रहेगा। तुता आंदोलन स्थल में प्रदेश के आये समस्त पटवारी साथियों को संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यवाही के संबंध में अवगत कराया गया है। बेमेतरा में हड़ताल में प्रमुख रूप से बोधीराम निषाद, अभिषेक माली, विजय पाल, शैलेन्द्र जायसवाल, महेंद्र साहू, परस साहू, कुमार गौरव साहू, सनत मंडावी, ऋषि निर्मलकर, अनिल क्षत्रिय, जानकी कुर्रे, कमलेश चेलक, चंद्रप्रकाश साहू, मेघराज पटेल, साकेत, सेन कुमार घोष, राजकुमार, दिनेश नामदेव, लोकेश ध्रुव, मुकेश साहू, ओंकार सोनवानी, भोमलता, अम्बा उपाध्याय, भारत ठाकुर, ओंकार राजपूत, संजय ध्रुव, मेघनाथ वर्मा, युवराज साहू, कविता भारती, राजन साहू, नवरतन साहू, सुरेखा सोनी, श्वेता मिश्रा, रेखा दिवान, भोमलता , चंद्रकांता, ज्योति तिवारी, देवेंद्र राजपूत , चंद्रप्रकाश साहू, अंकित गुप्ता, सुंदरलाल घृतलहरे, युवराज, टूकेश्वर भारती शामिल रहे ।
पटवारी संघ बेमेतरा का ज्ञापन : पीडीएफ देखे
छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ की 32 सूत्रीय मांग संबंधी ज्ञापन: पीडीएफ देखें
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva