July 27, 2024   gpsahu



छत्तीसगढ़ी भाषा प्रचार समिति छग ने सिनेमा के महान कलाकार शिवकुमार दीपक के निधन पर शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की

हास्य एकल अभिनय के बेताज बादशाह का निधन छत्तीसगढ़ी कला की अपूरणीय क्षति है: जागेश्वर प्रसाद

रायपुर 27 जुलाई/ हांडी पारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के महान कलाकार शिवकुमार दीपक के निधन पर दोपहर 12:00 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ कवि गीतकार एवं फिल्मकार रामेश्वर वैष्णव, वरिष्ठ संस्कृति कर्मी उद्घोषक विजय मिश्रा "अमित", राज्य आंदोलनकारी दाऊ जी. पी. चंद्राकर, अनिल दुबे, वरिष्ठ पंडवानी गायक चेतन देवांगन, वरिष्ठ संस्कृति कर्मी अरविंद मिश्रा, कवि गोविंद धनगर छत्तीसगढ़ी पत्रकार जयन्त साहू, डॉ. पंचराम सोनी, सिनेमा कलाकार एवं साहित्यकार चंद्रशेखर चकोर, किसान नेता वेगेद्र सोनवेर, संजीव साहू,  गोवर्धन वर्मा, लालाराम वर्मा, अशोक कश्यप, विमल ताम्रकार आदि शामिल हुए। शोक सभा के आयोजक छत्तीसगढ़ी भाषा प्रचार समिति के संयोजक जागेश्वर प्रसाद ने महान कलाकार एवं हास्य एकल अभिनय के बेताज बादशाह शिव कुमार दीपक के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी कला के लिए अपूरणीय क्षति है। रामेश्वर वैष्णव ने कहा कि शिव कुमार के निधन के बाद हास्य कला के क्षेत्र में एक युग का अंत हो गया। राज्य आंदोलनकारी अनिल दुबे ने कहा कि शिव कुमार दीपक महान कलाकार के रिक्त स्थान को भर पाना दुष्कर है।शोक सभा में उपस्थित सभी लोग 02 मिनट मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

यह जानकारी अशोक कश्यप, सचिव, छत्तीसगढ़ी भाषा प्रचार समिति, छत्तीसगढ़ी भवन ठाकुर प्यारेलाल सिंह मार्ग हंडीपारा रायपुर ने दी। सम्पर्क मो. 9009087379

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva