दुर्ग/ भिलाई नगर की 57 वर्षीय महिला, प्रभा ठाकुर हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी। हाल ही में "एम्स्टर्डम, नीदरलैंड्स" में आयोजित विश्व प्रसिद्ध मैराथन में उन्होंने भाग लिया। इस मैराथन में 140 देशों के 48,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
अपने अनुभव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “जब मैंने भारतीय तिरंगे के साथ दौड़ लगाई, तो वहां मौजूद हजारों दर्शकों ने मुझे जोरदार तरीके से उत्साह बढ़ाते हुए प्रोत्साहित किया। " इंडिया, इंडिया!" की गूंज सुनकर मेरी आँखों में गर्व के आँसू आ गए। यह सिर्फ मेरी दौड़ नहीं थी, यह पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करने का एक अनमोल मौका था।”
57 साल की उम्र में यह उनके साहस, दृढ़ता और भारत के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। इस मैराथन में उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या है और जुनून व समर्पण से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।
उनकी इस सफलता के बाद भिलाई में उनके परिवार, दोस्तों और समाज के लोगों ने उनका गर्व से स्वागत किया। उनका यह अनुभव न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि हर भारतीय के लिए यह संदेश है कि अगर आप ठान लें, तो कुछ भी असंभव नहीं!
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva