आरंग/ गत 8 दिसंबर 2024 को पंचशील आश्रम, दिल्ली में आयोजित 40वें भारतीय दलित साहित्य राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉ. बेद लाल साहू को "महात्मा ज्योतिबा फूले नेशनल फेलोशिप अवार्ड 2024" से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रमाण है, बल्कि समाज में उनकी सकारात्मक भूमिका और अद्वितीय योगदान को भी उजागर करता है।
डॉ. वेद लाल साहू, रसायन शास्त्र के व्याख्याता के रूप में महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवां विकास खंड आरंग जिला रायपुर में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं। एक आदर्श शिक्षक होने के साथ -साथ वे समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता के प्रसार और समाज में समानता की भावना को बढ़ावा देने लगातार प्रयास किया है।
महात्मा ज्योतिबा फुले नेशनल फेलोशिप अवार्ड उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और सामाजिक जागरूकता में उल्लेखनीय योगदान दिया है। डॉ. साहू का यह सम्मान यह सिद्ध करता है, कि उन्होंने शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाया है। उनके विचार और कार्य महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को साकार करते हैं।
उनकी शिक्षण शैली विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक सफलता दिलाने में सहायक है, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा भी देती है। समाज सेवक के रूप में, वे जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और सामाजिक समरसता के प्रतीक बन गए हैं।
यह पुरस्कार केवल डॉ. साहू की उपलब्धियों का सम्मान नहीं है, बल्कि उन सभी व्यक्तियों के लिए प्रेरणा है जो समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर समस्त मित्रगण, ग्राम वासी और स्टाफ ने डॉ बेद लाल साहू को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संदेश दिया कि आपका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बने और आप इसी तरह समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें!
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva