रायपुर/ प्रकृति की ओर सोसायटी, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, उद्यानिकी विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर के मुख्य अतिथि माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल सांसद रहे एवं विशेष अतिथि के रूप में श्री के. एस. पैकरा उपसंचालक, उद्यानिकी विभाग, श्रीमती पूनम ककड़ पीआरओ, जिंदल स्टील और श्री नीरज शुक्ला आईजीकेवी उपस्थित रहे।
समारोह के अध्यक्षीय भाषण में श्री मोहन वर्ल्यानी ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल फल, फूल और सब्जियों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में नवाचार और उन्नति को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त मंच भी है। इसके माध्यम से प्रतिभागियों की रचनात्मकता और परिश्रम को सम्मानित किया जाता है।
मुख्य अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, "प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा पिछले 15 वर्षों से आयोजित यह प्रदर्शनी प्रेरणादायक है। यह न केवल लोगों को प्रकृति से जोड़ती है, बल्कि समाज और विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित कर उन्हें प्रेरित भी करती है। हम सभी को फूलों की तरह खिले रहकर समाज में सकारात्मकता का संचार करना चाहिए!"
संस्थाओं को सम्मानित किया गया
इस अवसर पर सोसायटी द्वारा सामाजिक संस्थाओं का भी सम्मान किया गया, जिसके तहत बंच आफ फुल, सिंधी कोंसिल आफ इंडिया, ग्रीन आर्मी, छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंच संचालन लक्ष्य टारगेट ने किया, सांस्कृतिक कार्यक्रम का दायित्व शिल्पा नाहर ने सम्हाला और प्रतियोगिताओं का समन्वय शिल्पी नागपुरे द्वारा किया गया। इसी क्रम में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम मनीषा त्रिवेदी जी ने सम्पन्न कराया एवं स्टॉल प्रबंधन की जिम्मेदारी आशा भावनानी ने संभाली।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन जयेश पीथालिया ने किया।
विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर निर्भय धाडीवाल, डीके तिवारी, डॉ. अनिल चौहान, डा. विजय जैन, डा. पुरुषोत्तम चंद्राकर और मॉमसोना बेउरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रकृति, कृषि और नवाचार का यह उत्सव सभी प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय साबित हुआ।
ये रहे प्रतियोगिता के विजयी
पुष्प रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम टेकचंद ओझा, द्वितीय कैलाश साहू एवं तीसरा ऋषभ रात्रि रहे। सांत्वना पुरस्कार आयरन बोनकर को दिया गया। सलाद सजावट प्रतियोगिता में प्रथम अंकिशा सिंह, द्वितीय खिलेश साहू एवं तृतीय दासिल कुर्रे रहे एवं सांत्वना पुरस्कार ऋषभ रात्रि को दिया गया। पुष्प सजावट प्रतियोगिता में प्रथम शिखा श्रीवास्तव, द्वितीय कुसुम लता एवं तृतीय मुस्कान सिंह रहीं। साथ ही प्रीति रानी तिवारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पुष्प रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम शिवानी सागर, द्वितीय रेनू गोयल एवं तृतीय गीतू चंदवानी रहीं। साथ ही कुसुमलता एवं विद्या को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इनका विशेष सहयोग रहा
इस कार्यक्रम की सफलता में पुष्प सज्जा प्रतियोगिता प्रभारी अलका भार्गव एवं ममता मिश्रा सलाद सजावट प्रतियोगिता प्रभारी लक्ष्मी यादव एवं रश्मि परमार तथा पुष्प रंगोली प्रभारी शिल्पी नागपुरे एवं उषा सिंगल का विशेष सहयोग रहा!
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva