January 13, 2025   gpsahu



यादव ठेठवार समाज रायपुर महानगर का वार्षिक अधिवेशन एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

हम एक दूसरे के काम आएं और हमारा भाईचारा बना रहे.. इससे बड़ी बात नहीं हो सकती: राजेश मूणत विधायक (रायपुर पश्चिम)

रायपुर/ यादव ठेठवार समाज रायपुर महानगर का वार्षिक अधिवेशन एवं युवक युवती परिचय सम्मलेन राज मुख्यालय महादेवघाट रायपुरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन, आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण जी के चित्र का तिलक चंदन, पूजा आरती एवं बालिकाओं के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ।  


इस आयोजन को संचालित करने हेतु सर्वप्रथम ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन के माध्यम से विवाह योग्य युवक युवती का फॉर्म संकलन किया गया, जिसमें लगभग 130 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना नाम दर्ज कर हिस्सा लिया। इसमें 11 विधवा विधुर परित्यक्ताओं भी ने अपना परिचय दिया।  


इसी कड़ी में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए ठेठवार समाज के लोंगों का परिवारिक मेल -मिलाप से वैवाहिक संबंध हेतु सारगर्भित चर्चा कर वैवाहिक संबंध भी तय हुए। 

विधायक निधि से 15 लाख का अनुदान 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि सबसे ऊपर मनुष्य जीवन है। हम एक दूसरे के काम आएं, सबमें भाईचारा बना रहे, छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करते रहें, इससे बड़ा कोई काम नहीं। हर समाज की तरक्की होना चाहिए, उन्नति होना चाहिए, जिसके लिए शिक्षा की आवश्यकता है किन्तु शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है। बेटी पढ़े लिखे आगे बढ़े, सरकार की योजनाओं का लाभ ले। एक बेटी किसी परिवार में जाती है, तो उस परिवार को मां के रूप में संवारती है। इसलिए बेटी और बहु में अंतर नहीं करना चाहिए। आप सभी भगवान कृष्ण के अनुयायी है, आप कुछ मांग करें, उसके पहले मै समाज को 15 लाख देने की घोषणा करता हूं। इस अवसर पर यादव ठेठवार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री गुलेंद्र यादव ने कहा कि समाज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। राजनिति से लेकर सभी क्षेत्र में आगे आने के लिए हमें पहले से और अधिक ताकत दिखाने की जरूरत है। यादव समाज ने पूरी ताकत के साथ गौ हत्या करने वाले के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आव्हान किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर राज अध्यक्ष श्री संतोष यदु ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री परमानंद यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, जोन अध्यक्ष श्रीमती निशा देवेन्द्र यादव उपस्थित रहे! 

भूमिदान दाता चुन्नीलाल यादव का अभिनंदन

समाज के लिए भूमि दान करना विशाल  हृदयता की बात है। यादव ठेठवार समाज के विकास उत्थान एवं समाजिक क्रियाओं को कुशलता से संचालन हेतु श्री चुन्नीलाल यादव जी निवासी रायपुरा ने अपनी रायपुरा की भूमि को दान किया है। मौके की कीमती भूमि को दान करना बहुत बड़ी बात है। इस अवसर पर समाज के व्यक्तियों द्वारा दानदाता का चरण धोकर, फूलमाला पहनाकर एवं श्री कृष्णा की प्रतिमा भेंटकर आभार व्यक्त किया गया। 


प्रतिभाओं का सम्मान 

इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान युवाओं का सम्मान मुख्य अतिथि राजेश मूणत द्वारा किया गया। जिसमें डॉ. राकेश यदु, डॉ. विजयलक्ष्मी यादव, डॉ. वंश यादव, मुकेश यदु, डॉ. संगीता यदु कार्यपालन अभियंता विद्युत मंडल, श्री आशीष यदु का नाम शामिल है। 

वार्षिक अधिवेशन के सन्दर्भ में श्री शशीकांत यदु कार्यक्रम संयोजक एवं उपाध्यक्ष महानगर के द्वारा प्रारंभिक उद्बोधन दिया गया। सचिव डॉ. इन्द्रदेव यदु द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अन्य राजपार से आए हुए समाज प्रमुखों का रायपुर महानगर के द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम की सफलता हेतु रायपुर महानगर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री रूपेश यादव एवं महीला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती अंजनी यदु की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री मनीष यदु एवं श्री रवि संतु द्वारा किया गया। 

अंत में प्रतिभागियों एवं उपस्थित समाज जनों का आभार रायपुर महानगर अध्यक्ष श्री हरी राम यदु द्वारा किया गया।

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva