January 18, 2025   gpsahu



सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत किया गया जागरूकता कार्यक्रम

"मेरा युवा भारत" के स्वयं सेवकों ने लोगों को प्रेरित किया

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कवर्धा नगर, जिला कबीरधाम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया! 

यह आयोजन यातायात पुलिस कबीरधाम एवं नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया!

जागरूकता गतिविधि में "मेरा युवा भारत" के सैकड़ों स्वयं सेवकों द्वारा साईन बोर्ड के माध्यम से लोगों को सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयं सेवकों द्वारा जागरूकता संबंधी नारे भी लगाए गए!


यह आयोजन कवर्धा नगर के हृदय स्थल सिग्नल चौक में किया गया। इसका आने जाने वाले नागरिकों पर व्यापक असर देखा गया।

बता दें कि हर वर्ष बिना हेलमेट के खासकर दुपहिया वाहनों का भारी संख्या में एक्सीडेंट होता है। और ट्रैफिक पुलिस द्वारा हर साल सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। जरूरत इस बात की है कि नई पीढ़ी संभावित दुर्घटनाओं के प्रति सजग हो और सावधानी से बाईक चलाए !

जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी नेहरू युवा केन्द्र कबीरधाम के प्रतिनिधि सौरभ निषाद ने दी !

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva