February 11, 2025   gpsahu



राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने अपने माता पिता की स्मृति में प्रथम दिवस के भंडारे के लिए 31,000 का दान किया

12 फरवरी 2025 (माघ पूर्णिमा) से 15 दिवसीय राजिम मेले का शुभारंभ होगा.. पवित्र देवभोग क्षेत्र से आएगा 51 क्विंटल चावल

राजिमधाम जिला गरियाबंद छग में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघी पूर्णिमा 12 फरवरी से महाशिवरात्रि 26 फ़रवरी 2025 तक विशाल मेले का आयोजन है! 


मेला के पावन अवसर पर साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा "राजिम माता निःशुल्क भोग भंडारा" किया जाता है! इस महायज्ञ में हर वर्ष अनेक श्रद्धालुओं द्वारा आर्थिक सहयोग व अन्नदान/ वस्तुदान किया जाता है! इसमें गरीब से गरीब व्यक्ति भी दान और सेवा करके पुण्य अर्जित करते हैं! 


राजिम माता भोग भंडारा माता की सेवा और माता के प्यारे बच्चों की सेवा का एक सुनहरा अवसर है। भोग भंडारा माता की वास्तविक पूजा है। तीर्थ दर्शन हेतु पधारे हुए अनेक श्रद्धालुओं और संत जानी को भोजन प्रसाद की निःशुल्क व्यवस्था होने से उनकी भक्ति भावना पुष्ट होती है और उनके पुण्य का एक अंश अन्नदान करने वाले को प्राप्त होता है! तीर्थ स्थल पर अन्नदान और भोग भंडारे का कई गुणा पुण्य होता है!



जो लोग अधिक पैसा या धन दान नहीं कर सकते, तो वे मात्र एक किलो चावल का दान करके भी भोग भंडारा में अपना योगदान कर सकते हैं। अन्य सामग्री जैसे गैस सिलेंडर, तेल, मसाले, दूध, दही, छाछ, सब्जियां, दाल, चना, राजमा, पानी बॉटल /पाउच आदि का भी दान कर सकते हैं। इसके अलावा राजिम माता भोग भंडारा स्थल पर  सेवा कर पुण्य और यश का अर्जन कर सकते हैं। भोजन बनाने, वितरित करने, धुलाई और सफाई का कार्य, सामग्री लाने ले जाने का कार्य, किसी राह भटके को रास्ता दिखाने का कार्य आदि भी कर सकते हैं!

 

साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू एवं समस्त पदाधिकारियों ने इस भोग भंडारा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है!


इस भंडारा के शुभारंभ अवसर पर राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने अपने माता पिता की स्मृति में प्रथम दिवस के भंडारे के लिए 31,000 का दान किया!



इसके अतिरिक्त सामाजिक चिन्तक एवं राजिम माता पर शोध लेखन करने वाले इतिहास अध्येता प्रो. घनाराम साहू एवं परिजनों द्वारा एक दिन का सम्पूर्ण व्यय एवं सेवा प्रदान किया जाने का संकल्प किया गया है!



इच्छुक दानदाता भक्त गण राजिम माता भोग भंडारा के लिए ऑनलाइन आर्थिक सहयोग भेज सकते हैं!

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva