June 08, 2025   gpsahu



द ड्रीम कैफे के शुभारंभ अवसर पर गृह प्रवेश/ वास्तु पूजन सम्पन्न हुआ

सामाजिक पुरोहित पं. घनश्याम प्रसाद साहू आचार्य ने गृहस्वामी श्रीमती पद्मिनी सुनील कुमार साहू को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया

कवर्धा 7 जून/केन्द्रीय विद्यालय कवर्धा के विशेष शिक्षक श्री सुनील कुमार साहू एवं श्रीमती पद्मिनी साहू प्राचार्या शासकीय विद्यालय और महामंत्री महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ कबीरधाम के नए प्रतिष्ठान *द ड्रीम कैफे* में वास्तु पूजन/ गृह प्रवेश कार्यक्रम सामाजिक पुरोहित सूबेदार/ धर्मगुरु पं घनश्याम प्रसाद साहू (सेवानिवृत्त) के माध्यम से सम्पन्न हुआ!


इस अवसर पर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ कबीरधाम श्रीमती राजकुमारी डॉ. खेमराज साहू, श्रीमती सीमा डॉ. बालाराम साहू, महामंत्री जिला साहू संघ कबीरधाम, पार्षद श्रीमती मनीषा अनिल साहू, श्रीमती योगिता युगल साहू वास्तु इंजीनियर, श्रीमती भावना राजू साहू सामाजिक कार्यकर्ता सहित, नीति, नैतिक, अर्पित, लक्ष्य, निश्चय, वैष्णवी, आदि, ओम बच्चे उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए!

पं. घनश्याम प्रसाद साहू आचार्य ने पूजा कर्मकाण्ड के माध्यम से आदर्श जीवन जीने और पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखने का संदेश दिया एवं गृह स्वामी श्रीमती पद्मिनी सुनील कुमार साहू को ड्रीम कैफे के शुभारंभ करने हेतु मंगल आशीर्वाद प्रदान किया!

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva