कबीरधाम छग। जिला महिला साहू संघ कबीरधाम के द्वारा सशक्त समाज की परिकल्पनाओं को साकार करने जिले के विभिन्न ग्रामों में सद्भावना संपर्क अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। गत दिवस यह अभियान कवर्धा से अचानकपुर, बीरेन्द्रनगर, मजगांव, रणवीरपुर, विचारपुर होते हुए छोटूपारा स.लोहारा में विराम हुआ।
जिलाध्यक्ष राजकुमारी खेमराज साहू ने बताया कि सदभावना रैली का मुख्य उदेश्य नशामुक्त समाज और महिला सशक्तीकरण तथा बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओ है। नशा मुक्त अभियान का उद्देश्य न केवल जन साधारण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागृत करना है बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन का रुप देना है। ताकि नशे के खिलाफ हर आदमी जुड़ कर अपना योगदान दे सकें।
सदभावना रैली की रूपरेखा और संचालन पद्मिनी सुनील साहू महामंत्री, मनीषा अनिल साहू तहसील अध्यक्ष, सीमा बालाराम साहू संयुक्त सचिव और कौशिल्या साहू तहसील अध्यक्ष लोहारा ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव डॉ सियाराम साहू ने कहा कि साहू समाज की महिलाएं आज घर से बाहर निकल कर लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ समाज का संदेश दे रही है। देश में नशे की लत एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है, खासकर युवा पीढ़ी में; जिसके कारण न केवल नशीली दवाओं का सेवन, नशापान करना, शराब, धुम्रपान करने वाले व्यक्ति पर बल्कि पूरे परिवार और समाज पर भी खतरनाक परिणाम सामने आ रहे हैं। नशा के कारण अपराध दर में वृद्धि हुई है और समाज पर इसका समग्र रूप से हानिकारक प्रभाव पड़ा है। इस समस्या से निपटने के लिए रोकथाम सबसे प्रभावी रणनीति जागरूकता से ही संभव है।
इस अभियान में डॉ सियाराम साहू पूर्व विधायक एवं कार्य अध्यक्ष अखिल भारतीय साहू महासभा दिल्ली, अशोक साहू पूर्व विधायक एवं उपाध्यक्ष अखिल भारतीय साहू महासभा दिल्ली, ईश्वरी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत, शीतल साहू संरक्षक, ईश्वर साहू संरक्षक, राजकुमारी साहू जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, पद्मिनी साहू महामंत्री, सीमा साहू संयुक्त सचिव, संतोष राधे साहू उपाध्यक्ष, दीपा खेमसिंह साहू उपाध्यक्ष, सावित्री साहू प्रदेश संगठन सचिव, रिंकेश्वरी तिलक साहू सुश्री प्रेमा साहू, किरण टुम्मन साहू, भानुमति साहू, उषा साहू,संगीता साहू, कौशिल्या पोखराज साहू,आरती सूनील साहू, उत्तरा गोकूल साहू, बालाराम साहू प्रदेश संगठन सचिव, चोवाराम साहू कार्य अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, डॉ खेमराज साहू पूर्व जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ, अशोक गोलू साहू महामंत्री, धरमराज साहू महामंत्री, दशरथ साहू तहसील अध्यक्ष स. लोहारा, धरमराज साहू तहसील अध्यक्ष कवर्धा, अनिल साहू उपाध्यक्ष यूवा प्रकोष्ट, सुनील साहू संगठन सचिव, खेमसिंह साहू उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, विजय साहू महामंत्री स.लोहारा, बेदराम साहू जिला संगठन विजय साहू, नेतराम साहू उपाध्यक्ष, सुदर्शन साहू तहसील महामंत्री, गोकुल साहू राजनीतिक प्रकोष्ठ, नारायण साहू, रामकुमार साहू, डॉ संतोश साहू, विशेषर साहू वरिष्ठ समाजसेवी, सूरज साहू सरपंच, ईश्वर साहू उपसरपंच छोटूपारा सहित सैकड़ो की संख्या में सामाजिक बंधु एवं माताएं उपस्थित रहें।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva