June 08, 2025   gpsahu



पेड़ लगाएं और धरती को बचाएं: ईश्वरी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत कबीरधाम

पूर्व विधायक अशोक साहू ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए हरेक व्यक्ति को हर वर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए

कबीरधाम। जिला महिला साहू संघ के द्वारा दानवीर भामाशाह परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ सियाराम साहू पूर्व विधायक, अशोक साहू पूर्व विधायक, ईश्वरी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत कबीरधाम, शीतल साहू संरक्षक जिला साहू संघ,राजकुमारी साहू जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ट, पद्मिनी साहू महामंत्री, मनीषा साहू तहसील अध्यक्ष, सीमा साहू संयुक्त सचिव, संतोष साहू उपाध्यक्ष, दीपा साहू उपाध्यक्ष, आरती साहू, उत्तरा साहू, सुश्री प्रेमा साहू जिला कार्य.कार सदस्य, रिंकेश्वरी साहू संगठन मंत्री कु. गोपेश्वरी साहू, बालाराम साहू प्रदेश संगठन सचिव, डॉ खेमराज साहू पूर्व जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ट प्रदेश साहू संघ, अशोक गोलू साहू महामंत्री, धरमराज साहू महामंत्री, अनिल साहू महामंत्री यूवा प्रकोष्ट, सुनील साहू संगठन सचिव, खेमसिंह साहू उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ट, जिला संगठन विजय साहू, सुदर्शन साहू महामंत्री तहसील, गोकूल साहू राजनीति सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया।  


इस अवसर पर ईश्वरी साहू अध्यक्ष, जिला पंचायत कबीरधाम ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। उन्होंने स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया कि वृक्षों को लगाने के साथ साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। पेड़ लगाएंगे, तो धरती की रक्षा होगी। पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके। 

पूर्व विधायक अशोक साहू ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को हर वर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्रकृति को नहीं बचाया गया, तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां भी मिलती हैं। चाहे कोई भी दवा हो कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है।

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva