June 11, 2025   gpsahu



डॉ. रामरतन श्रीवास "राधे राधे" जीवन धारा नमामि गंगे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत हुए

डॉ. श्रीवास ने अपने संकल्प को दोहराया कि वे पवित्र नदियों के जल के संरक्षण संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण हेतु समर्पित भाव से अपनी सेवाएं देते रहेंगे

बिलासपुर छग/जल शक्ति मंत्रालय एवं जल संरक्षण तथा नदी विकास, गंगा संरक्षण से संबंध भारत की अग्रणी संस्था जीवनधारा नमामि गंगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरिओम शर्मा एवं G-5 नई दिल्ली केंद्रीय पदाधिकारियों की अनुशंसा पर 11 जून 2025 को निःस्वार्थ भाव एवं अवैतनिक पद के रूप में सेवा कार्य करने वाले भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से राम रतन श्रीवास को राष्ट्रीय सचिव पद से पदोन्नत कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वर्तमान में वे गंगा एवं भारत के विभिन्न नदियों को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिए शुद्ध जलवायु, शुद्ध पर्यावरण, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित और निरंतर सेवारत हैं। 

डॉ. राम रतन श्रीवास "राधे राधे" ने कहा, कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि इस यज्ञ में मुझे सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मैं दिए गए दायित्व को निर्वहन कर सकूं ऐसे मां गंगा से प्रार्थना करता हूं कि वह शक्ति प्रदान करें जिससे 'सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया:, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग् भवेत्' को सार्थक कर सकूंँ तथा 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना रखते हुए इस काम को नया आयाम स्थापित करने में सहायक बन सकूंँ। मैं डॉ. हरि ओम शर्मा एवं समस्त पदाधिकारी के साथ -साथ मांँ गंगा के सेवा, जल संरक्षण एवं संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण में योगदान करने वाले देश के समस्त भाइयों एवं बहनों को यह आश्वस्त करना चाहता हूंँ कि संस्था ने जो भरोसा मुझ पर किया है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

बता दें कि डॉ. रामरतन श्रीवास 'राधे राधे' शासन द्वारा पंजीकृत कई राष्ट्रीय साहित्यिक संस्थाओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस संगठन बिलासपुर के मिडिया प्रभारी भी हैं। चार बार गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनियस बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, ग्रेटेस्ट बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम शामिल है। साथ ही भारत-नेपाल पशुपतिनाथ अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं, शतकों सम्मान से विभूषित हैं।

उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनके चाहने वाले मित्रों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva