रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज के कर कमलों से श्री बालाजी टिफिन सेंटर एंड डेली नीड्स का शुभारंभ सत्संग भवन के सामने मठपारा रायपुर में फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर राजेश्री महन्त जी महाराज ने संस्थान के संचालक सेन परिवार के सदस्यों को शुभकामनाओं सहित बधाई दी और आशा ब्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान शीध्रता पूर्वक आगे बढ़ेगा, लोगों को आपकी सेवाओं का समुचित लाभ प्राप्त होगा। आप लोगों ने शुभारंभ के लिए गोधूलि बेला का चयन किया यह स्वागत योग्य कदम है।
उल्लेखनीय है कि यहां घर पहुंच सेवा का लाभ भी आम जनता को प्राप्त होगा। शुभारंभ के अवसर पर राम प्रिय दास जी, रामा सेन, वंश सेन, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित केंद्र के संचालक सेन परिवार के सदस्य अपने रिश्ते-नातेदारों एवं शुभचिंतकों के सहित उपस्थित थे।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva