June 30, 2025   gpsahu



अमित जायसवाल के नेतृत्व में भीम आर्मी जिला कमेटी बिलाईगढ़ ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश सहित 7 सूत्रीय मांग की

छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में भीम आर्मी ने पैदल मार्च कर महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

सारंगढ़/ पिछले दिनों भीम आर्मी ज़िला कमेटी सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा आज छत्तीसगढ़ के सभी कृषकों और अन्य जनहित मुद्दों को लेकर पैदल मार्च रैली निकालकर तहसीलदार महोदय जी को महामहिम राज्यपाल महोदय जी के नाम पर निम्नलिखित मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

मांगों की सूची इस प्रकार हैं -

1- पूरे देश और सभी राज्यों में स्वामी नाथन कमेटी को पूर्ण रूप से लागू किया जाए।

2- सरकार किसानों को जैविक खाद और उर्वरक खाद को पूर्ण रूप से उपलब्ध कराए।

3- सरकार जैविक खाद और रासायनिक दवाई को उचित मूल्य में उपलब्ध कराए क्योंकि दुकानदारों द्वारा किसानों को अनाप शनाप कीमतों में बढ़ोतरी करके बेचे जाते हैं इसे सरकार द्वारा दुकानदारों के लिए नियम बनाकर आदेशित किया जाए और उनका कीमतों का उचित मूल्य निर्धारण किया जाए 

4- सरकार सभी ग्राम सेवा सहकारी समिति केंद्रों में सरलतम रूप में किसानों को जैविक खाद और बीज को उपलब्ध कराए क्योंकि वहां के कर्मचारी, अधिकारी द्वारा किसानों को घुमाया जाता हैं।

5- सरकार किसानों के फसलों का हर वर्ष समर्थन मूल्य और बोनस के साथ न्यूनतम 500 रुपए तक प्रत्येक वर्ष बढ़ोतरी किया जाए ताकि किसानों को उनका फसल का उचित मूल्य मिल पाए.

6- आवारा पशुओं को गोठानो में उनकी व्यवस्था किया जाए ताकि किसानों का फसल बर्बाद ना हों, पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर के गोठान बनाए गया है।

7- नल जल योजना में जो गांव-गांव के गली मोहल्लों के पक्की सड़को को खोदकर पाइप बिछाया गया है, उन्हें जल्द से जल्द पक्की मरम्मत कराया जाए क्योंकि ग्रामीणों को आने जाने में बहुत परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।

उक्त मांगो का लिखित ज्ञापन स्थानीय तहसीलदार को सौंपा गया। 

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva