भाटापारा 5 जुलाई/ सामाजिक परिवर्तन के सूत्रधार श्री तुलाराम साहू स्टेशन मास्टर रेलवे भाटापारा की सुपुत्री सुश्री तरुणा साहू (पी. एचडी. छात्रा) की सगाई का कार्यक्रम जीएसटी इंस्पेक्टर श्री ओमप्रकाश साहू पिता धनसिंह साहू ग्राम पंवरजली, तह पंडरिया जिला कबीरधाम छग के साथ भाटापारा के साहू छात्रावास में संपन्न हुआ। इस अवसर पर दोनों परिवार के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
सगाई का विशेष पूजन पं. घनश्याम प्रसाद साहू द्वारा संपादित किया गया और पूजा कर्मकाण्ड में विशेष योगदान सामाजिक पुरोहित आचार्या यामिनी देवी साहू (छोटी) पिथौरा का रहा।
पं. घनश्याम प्रसाद साहू अपने आशीर्वाद संदेश में कहा कि जिस दिन समाज अपने समाज के धर्मगुरुओं को मंच और सम्मान देना शुरू कर देगा, समाज का सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक उत्थान प्रारंभ हो जायेगा।
सगाई के अवसर पर समाज के कुल देवता देवाधिदेव शिव जी महाराज के परिवार का पूजन सम्पन्न कराया गया। दोनों परिवार के सदस्यों ने मिलकर श्रद्धा भक्ति से देव पूजन पूजन सम्पन्न किया। फिर छत्तीसगढ़ी परंपरानुसार समधी भेंट करवाया गया। पश्चात भावी वर और वधु के द्वारा महादेव परिवार का पूजा अभिषेक सम्पन्न करवाया गया। फिर अंगूठी पहनाने का रस्म अदायगी हुई। दोनों परिवार ने परस्पर नारियल, फल, मिठाई, उपहार सामग्री का आदान प्रदान किया।
इस अवसर पर भावी वर वधु को गृहस्थ जीवन की शिक्षा और जिन्दगी जीने की कला बताई गई, ताकि उनका भावी दाम्पत्य जीवन सुखपूर्वक व्यतीत हो और उनका भविष्य उज्ज्वल बने। पूजा के पश्चात कन्या पक्ष और वर पक्ष द्वारा दक्षिणा प्रदान कर सामाजिक धर्मगुरु द्वय सूबेदार/धर्मगुरु पं. घनश्याम प्रसाद साहू एवं आचार्या यामिनी देवी साहू (छोटी) का सम्मान किया गया।
फलदान सगाई कार्यक्रम को सम्पन्न कराने हेतु श्री तुलाराम साहू स्टेशन मास्टर रेलवे भाटापारा एवं श्री धनसिंह साहू कवर्धा ने सामाजिक आचार्य गणों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
बता दें कि पं. घनश्याम प्रसाद साहू द्वारा वर्ष 2015 में बलौदा बाजार में 16 जोड़ी का आदर्श विवाह, कर्माधाम रायपुर में 9 कुण्डीय मां कर्मा महायज्ञ एवं कर्मा माता मन्दिर का भूमि पूजन, वर्ष 2019 में अंतरिया दामापुर (पंडरिया) जिला कबीरधाम में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ के अवसर पर पं. घनश्याम प्रसाद साहू द्वारा 18 जोड़ियों का आदर्श विवाह एवं इसी वर्ष 2025 में कर्माधाम रायपुर में विशाल 39 जोड़ी का आदर्श विवाह कार्यक्रम में आचार्य के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva