June 03, 2022   admin



दिव्या काकरान ने विश्व कुश्ती रैंकिंग श्रृंखला प्रतियोगिता के फाइनल में बनाई जगह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय पहलवान अर्जुन पुरस्कार विजेता दिव्या काकरान ने कजाकिस्तान में चल रही विश्व कुश्ती रैंकिंग श्रृंखला प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। दिव्या ने 3 जून 2022 को कजाकिस्तान की खिलाड़ी को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब उनका मुकाबला गोल्ड मेडल के लिए मंगोलिया की एक खिलाड़ी से होगा। 

अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान वर्तमान में अल्माटी, कजाकिस्तान में चल रही विश्व कुश्ती रैंकिंग श्रृंखला प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। शुक्रवार 3 जून 2022 को दिव्या ने कजाकिस्तान की खिलाड़ी को 4-0 से हराया। अब फाइनल में दिव्या का सामना मंगोलियाई खिलाड़ी से होगा। इस मैच में गोल्ड मेडल के लिए कुश्ती खेली जाएगी। 

दिव्या अब तक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 77 पदक जीत चुकी हैं। उन्हें 2020 में अर्जुन पुरस्कार मिला है। दिव्या ने नवंबर 2021 में सर्बिया में हुई वल्र्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। दिव्या के पिता सूरजवीर ने बताया कि दिव्या ने ओलंपिक को छोड़कर सभी कुश्ती स्पर्धाओं में पदक जीते हैं। अब ओलिंपिक मेडल बचा है। इसके लिए दिव्या पूरे मन से तैयारी कर रही हैं। दिव्या फिलहाल रेलवे में नौकरी कर रही हैं।

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva