रायपुर। जिंदल स्टील एंड पावर मशीनरी डिवीजन, रायपुर में कार्यरत श्रीमंत झा ने 44वीं राष्ट्रीय पैरा पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। 44वीं राष्ट्रीय पैरा आर्म-कुश्ती प्रतियोगिता में उन्होंने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 31 मई से 5 जून 2022 तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित की गई थी।
इसमें देश भर के शीर्ष स्तर के पैरा पुरुष और महिला पंजा कुश्ती खिलाड़ियों ने भाग लिया था। श्रीमंत झा ने शुरू से ही प्रतियोगिता में अपनी पकड़ बनाए रखी। फाइनल में श्रीमंत झा का सामना हरियाणा के एक खिलाड़ी से हुआ। फाइनल मैच जीतकर श्रीमंत झा ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 15 स्वर्ण, 18 रजत और 8 कांस्य पदक जीते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर 11 स्वर्ण पदक जीते।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva