July 14, 2023   gpsahu



मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान:यह ऑनर पाने वाले पहले भारतीय PM

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार देर रात PM मोदी को अपने देश का सबसे बड़ा सम्मान दिया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिन के दौरे पर हैं। पेरिस के प्रेसिडेंट पैलेस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार देर रात उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा। वे यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय PM बन गए हैं।

PM मोदी भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे पेरिस पहुंचे। इसके बाद उन्होंने यहां के ला सीन म्यूजिकल में भारतवंशियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'फ्रांस आना घर आने जैसा है। भारत के लोग जहां जाते हैं मिनी इंडिया बना लेते हैं।'

उन्होंने कहा, 'मैं संकल्प लेता हूं कि शरीर का हर कण आपके लिए है। वर्ल्ड ऑर्डर में भारत खास रोल निभा रहा है। हर चुनौती से निपटने में भारत का अनुभव और प्रयास दुनिया के लिए मददगार साबित हो रहा है।'

मोदी बोले- जल्द एफिल टावर पर होगा UPI से पेमेंट... स्पीच की 5 बड़ी बातें

  • भारत अगले 25 वर्षों में विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। आज हर इंटरनेशनल एजेंसी कह रही है भारत आगे बढ़ रहा है।
  • PM ने फ्रांस में बसे प्रवासियों से भारत में निवेश की भी अपील की। उन्होंने कहा- भारत में निवेश का मौका है। फिर मत कहना मैंने नहीं बताया था। अब जल्द ही भारतीय एफिल टावर पर भी UPI से भुगतान कर पाएंगे।
  • फ्रांस और भारत के लोगों के बीच का कनेक्शन और लोगों के बीच का आपसी विश्वास ही इस साझेदारी का सबसे मजबूत आधार है। यहां नमस्ते फ्रांस फेस्टिवल होता है, तो भारत में लोग बोन्सू इंडिया का आनंद उठाते हैं।
  • भारत इस समय G20 की अध्यक्षता कर रहा है। पहली बार किसी देश की अध्यक्षता में ऐसा हो रहा है कि उस देश के कोने-कोने में 200 से ज्यादा बैठकें हो रही हैं। पूरा G20 समूह भारत की सामर्थ्य को देख रहा है।
  • मैं 2015 में फ्रांस आया था, तब मैंने यहां शहीद हुए हजारों भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी थी। 100 साल पहले ये भारतीय सैनिक अपना कर्तव्य निभाते हुए फ्रांस की धरती पर शहीद हुए थे। तब जिन रेजीमेंट से उन जवानों ने यहां युद्ध में हिस्सा लिया, उन्हीं में से एक पंजाब रेजिमेंट कल यहां नेशनल डे परेड में हिस्सा लेने जा रही है। शहादत को सम्मान देने के लिए फ्रांस का धन्यवाद।

मोदी ने भारतवंशियों के लिए 4 ऐलान भी किए

  • फ्रांस में तमिल कवि और संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा लगेगी। उनकी लिखी किताब तिरुक्कुरल दुनियाभर में मशहूर है और कई भाषाओं में ट्रांसलेट की जा चुकी है।
  • फ्रांस में मास्टर्स करने वाले भारतीय छात्रों को 5 साल का लॉन्ग टर्म पोस्ट स्टडी वीजा दिया जाएगा। इससे पहले पोस्ट स्टडी वीजा लिमिट केवल 2 साल की थी।
  • भारत सरकार ने फ्रांस सरकार की मदद से मार्सिले में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है।
  • भारतीय फ्रांस में भी UPI के जरिए डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे।

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva