August 14, 2023   gpsahu



प्रांतीय वैश्य तैलिक साहू समाज छग/ महिला समिति की बैठक सम्पन्न

महिला सशक्तिकरण की दिशा में यादगार आयोजन! उपस्थित बहनों ने प्रगट किए अपने हृदय के उद्गार! नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का संकल्प लिया!

राजनांदगांव / प्रांतीय वैश्य तैलिक साहू समाज छग महिला समिति सम्बध्द भा. तैलिक साहू राठौर महासभा नई दिल्ली की प्रांतीय बैठक एवं सावन श्रृंगार उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम 13 अगस्त रविवार को राजनांदगांव के पंचशील होटल में किया गया। जिसमें महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, भिलाई एवं राजनांदगांव महिला समिति की पदाधिकारी एवं सामाजिक बहनें उपस्थित थीं।


कार्यक्रम का आयोजन जिला राजनांदगांव वैश्य तैलिक साहू समाज महिला समिति ने किया था। संस्कारधानी राजनांदगांव का यह प्रथम आयोजन था, जिसमें पहली बार बैठक की व्यवस्था बोर्ड रूम के रूप में की गई थी। इस अवसर पर सामाजिक उत्थान के संबंध में सभी बहनों ने अपने अपने विचार एवं सुझाव रखे, जिसमें प्रमुख रूप से महिलाओं की आत्म निर्भरता के लिए संचालित किए जाने योग्य कार्य जैसे डे केयर सेंटर, टिफिन सेंटर, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर द्वारा ऑनलाइन से संबंधित कार्य आदि सम्मिलित हैं|



इस अवसर पर प्रांतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा दिनेश साहू ने जोर देकर कहा कि महिलाओं को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना होगा, तभी जिंदगी में सफलता प्राप्त होगी! इसके साथ जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती कविता विकास साहू सहित रश्मि साहू, अनीता साहू, सीमा साहू, नर्मदा साहू, सरिता साहू, माधुरी साहू, सोनी साहू, आरती साहू, मनीषा साहू, हेमन्ती साह, सरला साहू, नीलम साहू, श्रद्धा साहू, अंजना साहू, रोशनी जी, भारती साहू और सपना साहू ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान, संगठन विस्तार, नई पीढ़ी के संस्कार निर्माण आदि विषयों पर अपने विचार रखे।


इसके बाद आयोजन समिति द्वारा चुनी हुई कुछ खास आत्म निर्भर बहनों सुश्री रूपा साहू महासमुंद, मोहनी साहू रायपुर, नर्मदा साहू रायपुर और कुसुम साहू राजनांदगांव को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नारी सशक्तिकरण प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


उपस्थित बहनों ने समाज उत्थान और कल्याण के लिए अपने लिखित सुझाव भी दिए। जिनको फाइलिंग करके रखा जाएगा और आगे आने वाले समय में उन विषयों पर चर्चा की जाएगी।  



वैश्य तैलिक साहू समाज छग की बहनों ने रचा इतिहास..

इस अद्भुत आयोजन की विशेषता यह रही कि बहनों ने स्वयं हॉटल का हाल बुक किया। कार्यक्रम की रूपरेखा और चर्चा के विषयों को निर्धारित किया। कार्यक्रम का बैनर और स्पेशल मैसेज वाला पोस्टर डिजाइन किया। खाने का मीनू तैयार किया। कार्यक्रम सम्पन्न किया और खर्च भी वहन किया। इस प्रकार से महिला शक्ति ने अपने बलबूते सामाजिक बैठक/ संगोष्ठी करके साहू समाज में एक मिशाल पेश की!


राजनांदगांव जिला महिला समिति के पदाधिकारी कविता विकास साहू, श्रद्धा नीरज साहू, सीमा साहू, अनीता साहू, संध्या साहू, शोभा साहू, गीता साहू, डॉ दीप्ति साहू, ज्योति साहू, सपना साहू, सरोज साहू, भारती साहू, अंजू साहू, अंजना साहू, रोशनी साहू, कुसुम साहू ने आयोजन में विशेष रूप से योगदान किया। 




 

नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का संकल्प

आयोजन के अवसर पर कुछ बहनें फोन सम्पर्क करके और व्हाट्स मैसेज द्वारा नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का संकल्प लिया गया। पेन्ड्रा रोड से डॉ. पुष्पा साहू ने बाल संस्कार शिविर में विशेष योगदान करने हेतु इच्छा जाहिर की। साथ ही इस आयोजन हेतु सहयोग राशि भी प्रदान की। खरसिया से जमुना जी ने भी बाल संस्कार हेतु अपनी सहभागिता जताई। कोन्डागाव महिला अध्यक्ष मीना साहू ने सामाजिक दौरे पर  अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने प्रांतीय टीम को कोंडागांव संपर्क हेतु आमंत्रित किया ताकि संगठन को विस्तार दिया जा सके। महासमुंद से पूजा साहू ने सूचित कर कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार एवं गायत्री शक्तिपीठ से कॉन्टेक्ट करके वे बाल संस्कार शिविर का नेतृत्व सम्हालेगी।


Related Post

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva