March 01, 2024   gpsahu



श्रीसंगम राजिम धाम के कुंभ का प्रताप फैलने लगा है..

 श्री राजिमधाम के कुंभ का प्रताप फैलने लगा है! राजिम भक्तिन माता समिति (पंजीकृत) के तत्वावधान में विगत तीन वर्षों से भोग भंडारा का आयोजन किया जाता है जो माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलता है। इस वर्ष भी 24 फरवरी 2024 से प्रारंभ हुआ है। आयोजन के लिए समिति को सभी जाति/ पंथ के लोग आर्थिक सहयोग देते हैं। प्रथम दिवस को मेला अधिकारी श्री धनंजय नेताम जी भंडारा पंडाल का निरीक्षण करने आए थे और वहां का दृश्य देखकर इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने एक दिन के भंडारा का खर्च उठाने का निर्णय ले लिया। उनकी इच्छा के अनुरूप आयोजन किया गया और वे अपने साथी अधिकारियों के साथ भोजन परोसने उपस्थित हुए। इसी दौरान गरियाबंद जिला पंचायत की सीईओ सुश्री रीता यादव भी प्रभावित होकर सहयोग के लिए तत्पर हुईं और उनकी भावना के अनुरूप आयोजन संपन्न हुआ। समिति के प्रमुख श्री लालाराम जी के अनुसार मेला में तैनात अन्य अधिकारी भी इच्छुक हैं। 


इस भंडारा में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं के अतिरिक्त मेला में तैनात सुरक्षा कर्मी एवं व्यापारियों के कर्मचारी होते हैं, जिन्हें निःशुल्क स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध हो रहा है। प्रतिदिन 2 से 3 हजार लोग भोजन और पानी से तृप्त हो रहे हैं।


 उम्मीद है इस वर्ष मेला समाप्ति तक  राजिम कुंभ का प्रताप सर्वत्र फैलेगा और आगामी वर्ष हजारों लोग भंडारा के आयोजन में शामिल होंगे।


#जयराजिमलोचन 

#जयश्रीसंगमराजिमधाम


प्रो. घनाराम साहू रायपुर छग


Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva