April 18, 2024   gpsahu



रायपुर की ग्रीन आर्मी पर्यावरण संरक्षण के लिए तन मन और धन से लगातार सेवाएं प्रदान कर रही है

धरती बचाओ अभियान के तहत वृक्षारोपण करवाएंगे धरतीपुत्र !


दिनांक 14-अप्रैल 2024 दिन रविवार को गजराज तालाब के तट पर लगे पौधो में हमारे वरिष्ठ आदरणीय श्री एन आर नायडू जी के नेतृत्व में जाँबाज सिपाहियों द्वारा जल अर्पण किया गया जिसमें सर्वश्री आई पी खटिक जी, शैलेष अवधिया जी  पी एल नायक एवं नगर के सफाई कर्मचारियों द्वारा सेवा प्रदान किया गया। 


 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल जी पार्षद प्रतिनिधि श्री निर्मलकर जी एवं शिव साहू जी ग्रीन आर्मी उपाध्यक्ष द्वारा गजराज बांध के पास निरीक्षण किया गया तथा पूर्व में लगाये गये पौधो की जीवित व्यवस्थित देखरेख पर काफी प्रशंसा की गई, तथा जोन कमिश्नर द्वारा आगामी कार्ययोजना  बनाने के  संबंध में आश्वासन दिया गया, श्री जायसवाल सर द्वारा कचरा गाड़ी के साथ सफाई कर्मचारियों को समय पर भिजवाया गया तथा स्वयं समय पर पहुचना तारिफ ए काबिल है, ऐसे अधिकारी का नमन करते हैं। 

       

श्री शैलेष अवधिया जी के अनुरोध पर जुलाई माह में डुन्डा स्थित गुड लक एवं बालाजी सोसायटी के लगभग 5 -6 एकड़ के जगह का निरीक्षण किया गया, जिसमें 101 पौधो का वृक्षारोपण अवधिया जी के नेतृत्व में भ़व्य कार्यक्रम पर नायडू जी द्वारा सहमति दी गई। 

             

इस बात की सूचना पी एल नायक प्रभारी व्हाइट विंग ग्रीन आर्मी देवपुरी जोन ने दी !

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva