April 20, 2024   gpsahu



राहगीरों की मदद के लिए आगे आया दिल्ली की लोकसेवी संस्था "राही फाउंडेशन"

राही फाउंडेशन जनहित के अनेक कार्य कर रहा है..

गुरुग्राम/ 19 अप्रैल राही फाउंडेशन ट्रस्ट दिल्ली द्वारा पूरे दिल्ली एनसीआर में बीट द हीट कार्यक्रम चलाया जा रहा है और गर्मी से परेशान लोगों को ग्लूकोज युक्त पानी पिलाया जा रहा है। 


गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं और इसी के साथ राही फाउंडेशन ट्रस्ट की टीम एक बार फिर हाजिर है लोगों की मदद के लिए। गर्मी का मौसम शुरू होते ही राही फाउंडेशन के सदस्यों ने राहगीरों की प्यास बुझाने का अपना महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू कर दिया है। फाउंडेशन के सह संस्थापक हंसराज शर्मा व रविंद्र साहू के नेतृत्व में भारी संख्या में फाउंडेशन के सदस्य पूरे दिल्ली एनसीआर में जगह- जगह बूथ लगा कर राहगीरों को ग्लूकोज युक्त पानी पिला कर इस तपती गर्मी में उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

बता दें कि राही फाउंडेशन की तरफ से समय - समय पर स्वास्थ्य, पर्यावरण, जलवायु, शिक्षा, पोषण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाई जाती है। संस्था के लोग वृद्धाश्रम और अनाथालय जाकर असहाय लोगों की मदद करते हैं। सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं की देखरेख भी करते हैं। राही फाउंडेशन की इस नेक पहल को देखते हुए भारी संख्या में लोगों का समर्थन भी उन्हें मिल रहा है।

फाउंडेशन के सह संस्थापक हंसराज शर्मा व रविंद्र साहू ने बताया कि गर्मी को मात देने के लिए राही फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा पूरे दिल्ली एनसीआर में बीट द हीट कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत हर चौराहे पर मजदूरों को, विद्यार्थियों को और धूप में तपते हर प्यासे व्यक्ति को ग्लूकोज युक्त पानी पिलाया जा रहा है।


 रविंद्र साहू और हंसराज शर्मा ने बताया कि राही फाउंडेशन ट्रस्ट, नई दिल्ली की स्थापना 17 अक्टूबर 2022 को की गई थी। राही फाउंडेशन ट्रस्ट अनाथाश्रम, वृद्धाश्रम, ब्लाइंड स्कूल, युवा प्रशिक्षण, वृद्धाश्रम तीर्थयात्रा, स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर इत्यादि कार्यक्रम करवाता रहता है। राही फाउंडेशन ट्रस्ट ने सन् 2023- 24 में 32,000 लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया है और 2024- 25 में 1,00,000 लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य बनाया है।

आज राही फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे बीट द हीट मुहीम को आगे बढ़ाते हुए श्री विनय, कुलदीप, अभिजीत एवम अन्य साथियों ने सेक्टर 55 फरीदाबाद सरकारी स्कूल के बच्चो में ग्लूकोज युक्त पानी वितरण किया। इस नेक कार्य के लिए राही फाउंडेशन ट्रस्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।

लोग चाहें तो राही फाउंडेशन ट्रस्ट के इस मुहिम से जुड़कर 10 किलो ग्लूकोज भी मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं। ट्रस्ट से जुड़ने के लिए इस व्हाट्स ऐप नंबर 9310212868 से सम्पर्क किया जा सकता है!

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva