@जय गजराज@
गजराज बांध अपनी विशालता और व्यापकता से सबको जीवन देने सक्षम है..
गजराज का अर्थ होता है हाथी अथवा एलिफेंट! यह एक ऐसा प्राणी है जो कि अपनी विशालता की निशानी लिए जंगल में विचरण करता हैं। यह शुद्ध शाकाहारी है। सभी जानवरों में सबसे अलग दिखता है। याने इसे सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में रखा जाना अतिशयोक्ति नहीं होगी। ठीक इसी प्रकार रायपुर बोरिया खुर्द में स्थित गजराज बांध अपनी विशालता को संजोए हुए रखे है। शहर का एक मात्र ऐसा बांध जो कि शहर एवं गांव के बीच स्थित है। यह रायपुर शहर के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में गर्व का विषय है। यदि बांध का उचित तरीके से संरक्षण किया जाए, तो इससे लगे शहर एवं गावों की प्यास बुझा सकता है।
ऐसे महान गजराज बांध को मेरा शत शत नमन!
आइए, गजराज बांध में जल एवं पेड़ पौधे का संरक्षण कर प्रकृति के कार्यों में सहयोग करें, ताकि अन्य लोग भी इसके प्रति जागरूक हो सकें।
आप सभी को गजराज बांध की ओर से सादर अभिवादन!
प्रकृति से लगाव होने के कारण और जल एवं पेड़ पौधे के संरक्षण के प्रति इस टीम का अमूल्य योगदान होने से इस टीम से जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है। श्री पी के साहू अध्यक्ष के निर्देशन में कार्य करने का अवसर किसी सौभाग्यशाली को ही मिल सकता है। प्रकृति के सरंक्षण के लिए गजराज बांध समिति ही उचित और सही मार्गदर्शन देती है।
आई पी खटिक गजराज बांध संरक्षण समिति
गजराज बांध पर खटिक जी ने बहुत सुंदर ड्राफ्टिंग किया। धरती मां की सुरक्षा के लिए उनके द्वारा की जा रही एक यादगार और नेक पहल के लिए हृदय तल से बहुत -बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं !
ईश्वर उनको सपरिवार हमेशा खुश एवं स्वस्थ रखे!
जय गजराज जय धरती माता !
(एन आर नायडू)
श्रीमान एन आर नायडू जी के विवाह के 43 वी वर्ष पूर्ण होने पर वर्षगांठ के उपलक्ष में बहुत बहुत बधाई हो एवम ईश्वर से स्वास्थ खुशहाल जीवन की कामना करते है।
आई पी खटिक सदस्य गजराज बांध संरक्षण समिति
हमारे वरिष्ठ एवं आदरणीय श्री एन आर नायडू जी के शादी के 43 वाँ वर्षगांठ के अवसर पर श्री जी वैशाली कालोनी के शिव मंदिर में गुलदस्ता भेट कर लंबे जीवन की कामना करते हुए बधाई दी गई।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva