रायपुर! यादव ठेठवार समाज मुख्य कार्यकारणी की बैठक राज मुख्यालय महादेव घाट रायपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमे समाज के विकास एवं उत्थान के लिए मुख्य रूप से चर्चा की एवं समाज हित में तत्काल प्रभाव से सकारात्मक कदम उठाये गए। जिसमें मुख्य रूप से आने वाले 16 जून 2024 को वार्षिक अधिवेशन कराने, समाज के मेघावी छात्र- छात्राओं का सम्मान करने, नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण एवं वार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने हेतु 17 पार अध्यक्षों को अपने अपने परिक्षेत्र से 2 नग चार पहिया वाहन व्यवस्था करने की अपील की गई।
ज्ञात हो यादव ठेठवार समाज रायपुर राज समाज के विकास एवं उत्थान के लिए हमेशा नवाचार करते आ रहा है।
इसी कड़ी में समाज प्रमुखों एवं स्वजातीय कुटुंब जनों द्वारा समाज के विकास, उत्थान एवं स्वजातीय जनों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से सामाजिक भूमि पर 17 दुकान नवनिर्माण करने हेतु भूमिपूजन किया गया, जो कि समाजिक व्यवसायिक गतिशीलता में वृद्धि एवं विकास मार्ग में सहायक सिद्ध होगा। समाज का विकास समाज के शैक्षणिक स्तर पर निर्भर करता है। शिक्षा का प्रमुख कार्य मनुष्य का बौद्धिक, शारीरिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास करना है। शिक्षा का बढ़ता हुआ स्तर सामाजिक विकास में हमेशा सहायक रहा है। इसलिए समाज द्वारा दसवीं एवं बारहवीं के मेघावी छात्र- छात्राएं जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक दर्ज कर उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
बैठक के अवसर पर 17 राजपार के प्रमुख पदाधिकारी एवं कुटुंब जन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकान्त यदु ने दी !
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva