May 31, 2024   gpsahu



सनातन धर्म औरों की उन्नति पर विचार करता है। आप सभी का सामाजिक चिन्तन गौरव का विषय है: राजेश्री महंत जी

वृंदावन हॉल में हुआ सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

रायपुर 25 मई/ वृंदावन हॉल रायपुर में सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग थे

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलपति श्रीमती अरुणा पलटा, प्रांत संरक्षक उदयभान सिंह चौहान, श्री गोपाल तावरी जी सहित अनेक अतिथि सम्मिलित हुए। शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।


अतिथियों का स्वागत होने के पश्चात मुख्य अतिथि राजेश्री महन्त जी महाराज ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि- यह भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म ही है जो औरों की उन्नति के विषय में विचार करता है, अन्य धर्म में स्वयं के विकास पर अधिक जोर दिया जाता है। आप सभी इस भौतिकतावादी युग में सामाजिक विकास पर चिंतन कर रहे हैं यह गौरव का विषय है। संसार में दूसरों के हित करने से बढ़कर कोई धर्म ही नहीं है। गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने श्री रामचरित मानस में लिखा है कि - 

पर हित सरिस धरम नहीं भाई ।

पर पीड़ा सम नहीं अध माई ।। 

लोगों को कुलपति पलटा ने संबोधित करते हुए कहा कि- एक बहुत अच्छी बात यह है कि विभिन्न समाज के लोग यहां एकत्रित हुए हैं ये अपने -अपने क्षेत्र में जाकर यहां हुई परिचर्चा की चर्चा करेंगे। आप लोग सामाजिक विकास के लिए योगदान दे रहे हैं, यह सराहनीय है। महिलाओं का एक प्रमुख कर्तव्य है अपने बच्चों को अच्छा संस्कार प्रदान करना। लोगों को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि -हम सभी एक सभ्य, सुसंस्कृत समाज के निर्माण के लिए यहां पर एकत्रित हुए हैं। जननी और जन्मभूमि दोनों हमारे लिए पूजनीय है। श्री तावरी जी ने कहा कि -राजनीति सेवा का एक सशक्त माध्यम है, लेकिन राजनीति के साथ सामाजिक लोकतंत्र की भी आवश्यकता है। लोगों को एस आर बंजारे सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इनके पहले प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर संजीव कर्मकार ने कहा कि -सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ एक सामाजिक लोकतंत्र है। यह रामराज्य की संकल्पना पर चलने वाला सामाजिक संगठन है। सभी एक हैं मानव मात्र एक समान है।


इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी तथा प्रदेश कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराया गया तथा उन्हें उत्तरदायित्व प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संगीता ताम्रकार ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से श्रीमती ऋषि लता चंद्राकर, राम आश्रय यादव, श्रीमती सुचित्रा विवेक वर्धन, सोमनाथ साहू, डीके मोहंती, श्रीमती गायत्री श्रीवास्तव, श्रीमती सुषमा पटनायक, श्रीमती अरुण लता, श्रीमती अमेरिका वर्मा, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, श्रीमती रंजना श्रीवास्तव, रजनीश जी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva