June 03, 2024   gpsahu



राज्य आंदोलनकारी संयुक्त किसान मोर्चा ने सेमरहा गांव को गोद लिया

एक ही गांव के 19 तेंदूपत्ता मजदूर वाहन दुर्घटना में मारे गए थे

बोड़ला 02 जून/ राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे जी, वेगेंद्र सोनवेर प्रदेश किसान नेता, कबीरधाम जिला अध्यक्ष महेंद्र कौशिक, कवर्धा ब्लाक अध्यक्ष सुन्दर कौशिक, बोड़ला ब्लाक अध्यक्ष जगदंबिका साहू, लोहारा ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर राम सिन्हा, नरेश धुर्वे, शिवकुमार कौशिक, कार्तिक राम, भगत वर्मा, बिहारी मरकाम, राधेश्याम, नारायण साहू, संतोष हटीले सभी किसान नेता गांव सेमरहा के तेंदुपत्ता तोड़ने गये 19 आदिवासी श्रमिकों, जिनकी वाहन दुर्घटना से मृत्यु हो गई थी, के परिजनों से मिलने कबीरधाम जिला के पंडरिया ब्लाक अंतर्गत कुई कुकुदुर के पास सेमरहा गांव पहुंच कर दुःखी परिवार से मिलकर दुःख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।


भेंट के दौरान दुःखी आदिवासी परिवार एवं वहां के ग्रामवासी तथा सरपंच के द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि हमारे गांव का पालन पोषण जीवनयापन के लिए कोई स्थाई व्यवस्था नहीं है। अतः कोई रोजगार की व्यवस्था कराई जाए। 

लोगों की समस्या को देखते हुए राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे द्वारा ग्राम सेमरहा को गोद लेने का निर्णय लिया गया। जिसका समर्थन छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के सभी सदस्यों ने किया। 

वर्तमान में सेमरहा ग्राम वासियों के लिए छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा रायपुर हांडीपारा में स्थित छत्तीसगढी भवन में रहने खाने की व्यवस्था करने का फैसला लिया गया। 

यह जानकारी जगदंबिका साहू, ब्लाक अध्यक्ष बोड़ला ने दी !

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva