June 08, 2024   gpsahu



गजराज बांध के गहरीकरण का जायजा लेने पहुंचे स्थानीय विधायक सहित जिला अधिकारी रायपुर, निगम कमिश्नर और इरिगेशन के इंजीनियर

समाज सेवी संस्थाओं और शासन प्रशासन के सहयोग से हो रहा बांध के संरक्षण और सौंदर्यीकरण का कार्य


गजराज बांध के गहरीकरण एवं अन्य सुविधाओं के विस्तार के लिए आज शासन और प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का गजराज बांध स्थल बोरिया खुर्द जिला रायपुर में आगमन हुआ। इनमें ग्रामीण विधायक माननीय मोतीलाल साहू, श्रीमान जिलाधीश महोदय, निगम कमिश्नर महोदय, जोन कमिश्नर महोदय एवं एरिगेशन विभाग के इंजीनियर उपस्थित रहे। उन्होंने गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया और आगे के कार्य को विस्तार देने के लिए, बांध की सुरक्षा तथा सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 


बता दें कि पिछले कुछ दिनों से समाज सेवी संस्थाओं और शासन प्रशासन के विशेष सहयोग से गजराज बांध बोरिया खुर्द के संरक्षण हेतु गहरीकरण का कार्य जोर शोर से जारी है और धरती पुत्र तन, मन, धन से समर्पित होकर सेवा तथा श्रम साधना में लगे हुए हैं! यह बांध वर्षों से हजारों लोगों की प्यास बुझाते आया है और रायपुर महानगर सहित अनेक गांवों की जीवन रेखा के रूप में स्थापित है। इसलिए  इस बांध की सुरक्षा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।


गजराज बांध बोरियाखुर्द के संरक्षण के लिए समर्पित कार्यकर्ता ...


इस अवसर पर स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि, गजराज बांध समिति के सम्माननीय अध्यक्ष श्री पी के साहू, ग्रीम आर्मी के सम्मानित अध्यक्ष श्री अमितेश दुबे, समिति सचिव श्री क्षीतिपाल, श्री पी एल नायक सहित गांव के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे और गजराज बांध के संबंध में कुछ सुझाव भी दिया। 

गजराज बांध संरक्षण समिति ने जल जीवन की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका अदा करने पर स्थानीय विधायक महोदय सहित समस्त अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है !

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva