June 30, 2024   gpsahu



आधुनिक पुस्तकालय के सौजन्य से प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

जो समय का सदुपयोग करते और सही दिशा में प्रयास करते हैं, वे सफल होते हैं: तुलाराम साहू

हथबंद / ग्राम खिलौरा में कर्मचारी वर्ग द्वारा संचालित आधुनिक पुस्तकालय के सौजन्य से प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सम्मान समारोह आयोजन किया गया।

 इसमें सन 2023/24 में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के छात्र छात्राओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया गया।


जिसमें 12वीं से कु. नेहा साहू 81%, खुशी साहू 80.8%, 10वीं से स्वाति साहू 90.3%, मुस्कान साहू 81.8% एवं भूमिका साहू 80.5% को सम्मानित हुईं! इसके अलावा कक्षा 8वीं और 5वीं के बच्चों का भी सम्मान किया गया।


आयोजन के अतिथि स्टेशन मास्टर (रेलवे) तुलाराम साहू ने कहा कि जीवन में समय का बहुत महत्त्व है, जो विद्यार्थी समय का सदुपयोग करते और सही दिशा में प्रयास करते हैं वे सफल होते हैं। आपने बच्चियों को प्रेमचंद जी का "निर्मला" उपन्यास भेंट किया। सेवानिवृत्त प्रधान पाठक खेदूराम साहू ने अपने संदेश में कहा कि इस पुस्तकालय के संचालन और इस प्रकार के सम्मान समारोह आयोजित करने से छात्रों और युवाओं को बड़ी प्रेरणा मिलती है !


बता दें कि इस गांव में "आधुनिक पुस्तकालय" फरवरी 2022 से संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से गांव के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने वालों के लिए युवाओं को पठन सामग्री उपलब्ध करवाया जाता है। इस पुस्तकालय में पाठ्य पुस्तकों के अलावा हिन्दी साहित्य और धार्मिक ग्रंथ भी स्थापित हैं।


इस अवसर पर व्याख्याता गजाधर साहू, शिक्षक गणेशराम साहू, शिक्षक शिवशंकर साहू, ऋतुराज साहू, हरिशंकर साहू, धन्नू राम वर्मा, ढेलू राम साहू, चंद्रिका वर्मा पंच, मुरारी साहू, खिलेश्वरी ध्रुव, रामेश्वरी जायसवाल सहित गांव के वरिष्ठ जन, विद्यार्थी और पालक गण उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva