July 13, 2024   gpsahu



रायपुर छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण महोत्सव मनाया जा रहा है..

गजराज बांध संरक्षण समिति/ ग्रीन आर्मी द्वारा जारी है 7 वर्षों से वृक्षारोपण महाअभियान..

रायपुर 13 जुलाई/ गजराज बांध संरक्षण समिति/ ग्रीन आर्मी रायपुर के तत्वावधान में कल दिनांक 14 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से गजराज बांध, बोरिया खुर्द, रायपुर के परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित है !


इस अवसर पर *एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ परिवार के नाम, एक पेड़ पर्यावरण के नाम, ऐसे कुल 31 पेड़ लगाए जाएंगे!* 

संस्था द्वारा इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है। 


संस्था ने आगंतुक सज्जनों को गमला सहित एक बेल का पौधा उपहार में देने का संकल्प भी लिया है।


वृक्षारोपण करने वालों से संस्था द्वारा यह अपील की जाती है और संकल्प भी करवाया जाता है कि वे केवल वृक्षारोपण ही न करें, अपितु उनके संरक्षण हेतु भी निरंतर प्रयास करते रहें!

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva