November 11, 2024   gpsahu



सर्वतेली समाज छत्तीसगढ़ के बैनर तले हुआ छत्तीसगढ़ के तेली समाज के सभी फ़िरकों को एकीकृत करने का आगाज़

प्रतिभागियों ने समाज के एकीकरण पर अपनी जताई सहमति

रायपुर 10 नवंबर/ सर्वतेली समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में पं. घनश्याम प्रसाद साहू के संयोजन एवं अशोक कुमार सरजू प्रसाद साहू की अध्यक्षता में सामाजिक एकीकरण विषय पर परिचर्चा हेतु मासिक सामाजिक संगोष्ठी बैरन बाजार रायपुर के वैश्य साहू समाज भवन में आयोजित की गई।


इस सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजी. नारायण साहू, प्रो. घनाराम साहू, डॉ. नारायण साहू, यशवंत देवान विशेष रूप से उपस्थित रहे।


सभा का शुभारंभ राजमाता राजिम के चित्र पर पुष्प अर्पण कर एवं अतिथियों का गुलाल लगाकर स्वागत करके किया गया।


सभा के सुसंचालन के लिए वरिष्ठ समाजसेवी एवं सामाजिक साहित्यकार सुखदेव राम साहू "सरस" को सभापति बनाया गया!


बतादें कि इस आयोजन के दो सप्ताह पूर्व सभी प्रमुख तैलिक शाखा के सह संयोजक नियुक्त किए गए और उनके माध्यम से सब शाखाओं के प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित किया गया। जिसमें झरिया साहू समाज से कमलकांत साहू, हरदिया साहू समाज से हेमंत साहू, रंगहा साहू समाज से डॉ खिलन प्रसाद साहू, दुबेलिया साहू समाज से भागवत प्रसाद अनंतकीर्ति, कन्नौजिया साहू समाज से सुरेश कुमार साहू, वैश्य साहू समाज से बुद्धिसागर साहू, महाराष्ट्रीयन तेली समाज से भास्कर राव डोरले, राठौर तेली समाज से रविन्द्र राठौर, कबीरपंथी साहू समाज से वेद कुमार साहू शामिल हैं।



सभा में सामाजिक एकीकरण के लिए अनेक वक्ताओं ने अपना विचार प्रगट किया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता विप्लव साहू, वैश्य साहू समाज छत्तीसगढ़ के प्रांतीय सचिव रामलाल गुप्ता, साहू राठौर महासभा के प्रचार मंत्री बुद्धि सागर साहू, तेली इंजीनियर वेल्फेयर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष इंजी. राधेश्याम साहू, संत माता कर्मा आश्रम समिति रायपुर के संस्थापक/संरक्षक इंजी. संतराम साहू, कन्नौजिया साहू समाज के प्रतिनिधि सुरेश कुमार साहू, झरिया साहू समाज के प्रतिनिधि कमलकांत साहू, सामाजिक चिंतक एवं अधिवक्ता लवकुश साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष रायपुर नेतराम साहू, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश कुमार साहू, महिला प्रवक्ता श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती रोहिणी साहू, सुश्री यामिनी साहू, हरदिया साहू समाज के प्रतिनिधि हेमंत साहू एवं भागीराम साहू, युवा चिंतक गजानंद साहू, सामाजिक चिंतक जागृत कुमार अटलखाम, पत्रकार अशोक कुमार साहू, रंगहा तेली समाज के प्रतिनिधि डॉ खिलन प्रसाद साहू शामिल हैं।


संगोष्ठी की विशेषता यह रही कि इस सभा में अधिक संख्या में युवा साथियों को अपनी अभिव्यक्ति देने का अवसर दिया गया! उन सभी प्रतिभागियों के विचारों को अतिथि गणों ने गंभीरता से सुना।



विश्वास किया जाता है कि अपेक्षा से अधिक संख्या में सर्वतेली समाज छत्तीसगढ़ के परिजनों की उपस्थिति साहू समाज छत्तीसगढ़ के एकीकरण अभियान को सफल बनाने में मील का पत्थर साबित होगा!


इस अवसर पर अरपा छत्तीसगढ़ मासिक पत्रिका के मां शक्ति दर्शन विशेषांक का लोकार्पण गया!


कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में सुरेश कुमार साहू जांजगीर चांपा, योगेश कुमार साहू कोरबा, संदीप साहू रायपुर, योगेश मुसाफ़िर बलौदा बाजार, विनोद साहू रायपुर, चंद्रशेखर साहू, सुश्री यामिनी साहू पिथौरा, भूपेश कुमार साहू रायपुर, श्रीमती कल्याणी साहू रायपुर का विशेष योगदान रहा।

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva