रायपुर 30 जून/ आज इतिहास के मर्मज्ञ और शोधकर्ता प्रोफेसर घनाराम साहू जी ने 40 वर्ष की महाविद्यालयीन सेवा का कार्यकाल पूर्ण किया और सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर के सभी शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने उनको ससम्मान विदाई दी।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ एम आर खान, सभी विभागाध्यक्ष, शंकराचार्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आलोक जैन, कौशल विकास के अतिरिक्त संचालक श्री अरविंद अहिरवार, समाजसेवी डॉ. चंद्रकांत बाघ, अरपा छत्तीसगढ़ के संपादक एवं अनमोल न्यूज के संचालक श्री अशोक कुमार साहू की विशेष उपस्थिति रही।
विदाई देते हुए संस्था प्रमुख ने घोषित किया कि प्रो. घनाराम के अधिकार क्षेत्र की सभी देय राशि का तत्काल भुगतान कर दिया जाएगा। विदाई समारोह की औपचारिक सभा को डॉ चंद्रकांत बाघ, डॉ आलोक जैन, डॉ आर एस परिहार, डॉ अजय त्रिपाठी, डॉ श्वेता चौबे सहित वरिष्ठ शिक्षकों ने संबोधित किया।
प्रो साहू की विदाई के अवसर पर प्रीतिभोज भोज का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था परिवार के सदस्य एवं अतिथि शामिल हुए।
विदाई के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित करने एवं प्रीतिभोज के लिए प्रो. घनाराम साहू ने महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। साथ ही 40 वर्ष तक सेवा का अवसर देने के लिए मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
इस अवसर पर अरपा छत्तीसगढ़ के संपादक अशोक कुमार साहू ने उनका गुलदस्ता भेंटकर उनका विशेष रूप से अभिनंदन किया।
कर्मा अस्पताल में स्वागत समारोह
महाविद्यालय के पश्चात प्रो घनाराम साहू के सम्मान में कर्मा अस्पताल तेलीबांधा में स्वागत समारोह का आयोजन संचालक डॉ धीरेन्द्र साव, डॉ गिरीश रामोले एवं चिकित्सा सहयोगियों द्वारा किया गया।
इस आयोजन के लिए प्रो घनाराम साहू ने हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva